झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार का बनना तय हो गया है। जेएमएम ने कांग्रेस और आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 

पटना। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 का परिणाम करीब-करीब साफ हो चुका है। रुझानों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके सहयोगी दल स्पष्ट बहुमत के करीब पहुंच हैं। इसी के साथ भाजपा के हाथों से एक और राज्य की बागडोर निकल चुकी है। झामुमो, कांग्रेस, राजद सहित महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी गठबंधन की जीत के बीच राजद के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। रघुवंश सिंह का ने कहा, "इस जीत के असली किंगमेकर लालू प्रसाद यादव हैं।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक-एक राज्यों में बीजेपी को नकार रही जनता
लालू प्रसाद यादव लंबे समय से रांची जेल में बंद है। जाहिर है इस वजह से वो सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। ऐसी स्थिति में भी रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद को झारखंड की जीत का सेहरा क्यों पहनाया? रघुवंश ने कहा, "झारखंड में जिस तरह से महागठबंधन जीत के करीब है, इसके पीछे लालू प्रसाद यादव की बड़ी भूमिका है। बीजेपी धराशायी हो गई है। महाराष्ट्र और झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है।"

बिहार के लिए कह दी बड़ी बात 
रघुवंश प्रसाद ने कहा, "एक के बाद एक राज्यों में बीजेपी को जनता नकार रही है। झारखंड का चुनाव हम सबसे लिए एक तरह का सबक है। अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सभी सहयोगी पार्टियों को एक साथ होकर लड़ना होगा।"

लालू की वजह से बना महागठबंधन 
लालू भले ही जेल में हैं, लेकिन राजद से जुड़े बड़े फैसले वही लेते हैं। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को भाजपा के खिलाफ एक साथ लाने में लालू यादव की बड़ी भूमिका था। जेएमएम के दिग्गज नेता शीबू सोरेन, लालू प्रसाद यादव के साथ केंद्र की राजनीति में रहे हैं। अभी भी वो पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले तेजस्वी यादव ने शीबू सोरेन के मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने शीबू को अपना अभिभावक बताया था। जेएमएम और राजद के बीच चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। मगर बाद मेन सबकुछ ठीक हो गया।