यह दो घटनाएं बिहार में कानून व्यवस्था की हालत दिखाती हैं। एक घटना में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस को सौंपने के बजाय पंचायत ने खुद सजा दी। दूसरे मामले में एक मजदूर को गर्म लोहे से दाग दिया गया। 

वैशाली/छपरा. यह दो घटनाएं बिहार में कानून व्यवस्था की हकीकत बयां करती हैं। एक मामला छेड़छाड़ के आरोपी को भरी पंचायत में सजा देने का है। दूसरा मामला एक मजदूर को गर्म लोहे से दागने के बाद मर्डर से जुड़ा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पंचायत ने सुनाई सजा.
वैशाली में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने सरेआम महिला के हाथों से पिटवाया। घटना कुछ दिन पहले की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। मामला देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का है। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बजाय उसे सावर्जनिक तौर पर सजा देने की ठानी थी। पंचायत में महिला ने आरोपी को चप्पलों से पीटा।