इस वारदात के बाद से ही कातिल पत्नी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं बेटे की मौत के बाद मां बेसुध है। परिवार में मातम फैला हुआ है। इस घटना से गांव में हर कोई हैरान है।  

रोहतास : बिहार (Bihar) के रोहतास (Rohtas) जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरना गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति महर्षि देव सिंह के गले पर दांत धंसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ही आरोपी महिला अपने भाई और मायके के अन्य सदस्यों के साथ फरार है। इधर, पुलिस ने 35 साल के मृतक महर्षि सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आए दिन होता था विवाद
बरना गांव के रहने वाले महर्षि देव सिंह की शादी दो साल पहले ही लवली सिंह से हुई थी। दोनों की 10 महीने की एक बेटी भी है। पुलिस के अनुसार दोनों में आए दिन झगड़े और मारपीट होती थी। शनिवार को भी दोनों में आपसी विवाद हुआ और मारपीट की नौबत आ गई। इससे गुस्साई लवली ने अपने पति की गर्दन पर जबरदस्त तरीके से दांत गड़ा दिया। इससे उसके पति की गर्दन की नली कट गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

मां का रो-रोकर बुरा हाल
यह खबर जैसे ही परिवार के अन्य सदस्यों तक पहुंची हाहाकार मच गया। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बार-बार अपनी बहू को कोस रही है और कह रही है कि आखिर कोई पत्नी इतनी बेरहम कैसे हो सकती है कि अपने ही पति की इतनी बेरहमी से हत्या कर दे। आसपास का माहौल भी गमगीन है।

पुलिस मामले की जांच कर रही
वहीं, बिक्रमगंज के डीएसपी शशि भूषण सिंह ने बताया कि परिजनों का फोन आने के बाद से ही वे घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के बहनोई ने बताया कि महर्षि देव की पत्नी लवली सिंह ने उसको गर्दन में दांत काट कर जख्मी कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गर्दन पर दांत के गहरे निशाना हैं। फिलहाल उसकी पत्नी फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-पलभर में खत्म हो गई परिवार की खुशियां : दरभंगा में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, जिंदा जल गई दो बच्चियां

इसे भी पढ़ें-बिहार का खतरनाक जीजा, साली ने मोबाइल नंबर ब्लॉक किया तो कर दी चाकुओं की बौछार, पूरी बॉडी खून से सान दी