बिहार की कटिहार पुलिस ने एक ऐसे 'साइको' को पकड़ा है, जो दिन में किन्नर बनकर पैसा वसूलता था और रात में लूटपाट और बलात्कार। इस शैतानी दिमाग वाले शख्स ने रविवार को 40 साल की एक विधवा की रेप के बाद हत्या कर दी थी।

कटिहार(बिहार). इस शख्स को स्त्री बनने का भूत सवार था। वो रोज स्त्री हॉर्मोंस बढ़ाने वाले इंजेक्शन लेता था। लेकिन जब भी यह आदमी किसी महिला को देखता, तो उसकी नीयत खराब हो जाती थी। जब पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार किया, तो उसकी कहानी सुनकर खुद भी हैरान रह गई। यह क्रिमिनल दिन में किन्नर बनकर घूमता था। बसों और ट्रेनों में गीत गाकर लोगों से पैसे वसूलता था। लेकिन रात को लूटपाट करता था। इस शख्स ने हाल में एक महिला को रेप के बाद मार डाला था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिनभर विधवा के संग घूमते दिखा था
आरोपी मिट्ठू व्याधा उर्फ काजल किन्नर ने रविवार को कोढ़ा निवासी 40 वर्षीय विधवा की रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस घटना में उसके दो अन्य साथी भी शामिल थे। पुलिस को घटनास्थल से फेक किन्नर के बाल मिले थे। वहीं पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया था कि आरोपी को उन्होंने विधवा के साथ घूमते देखा था। घटना के बाद आरोपी भागलपुर भाग गया था। उसे सोमवार दोपहर अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

महिला बनने ले रहा इंजेक्शन..
आरोपी किन्नर बनकर रोज अवैध वसूली करता था। आरोपी ने खुलासा किया कि वो स्त्री बनना चाहता था। इसके लिए रोज इंजेक्शन लेता था। हालांकि आरोपी ने रेप के आरोपों को नकार दिया। उसने कहा कि विधवा से रेप उसके साथियों रंजीत और रितेश ने किया था। एसडीओपी अनिल कुमार ने बताया कि मेडिकल में आरोपी किन्नर नहीं, पुरुष निकल है।