यह मामला बिहार के खगड़िया जिले के गंगौर का है। बच्ची के परिजनों ने सरेआम कर दी गायक की धुनाई। मुंडन भी कर दिया। आरोपी उभरता लोकगीत गायक है। वो पीड़ित बच्ची के गांव में ही रहता है।
खगड़िया. यहां के एक उभरते लोकगायक को पता नहीं क्या सूझी, उसने 7th क्लास की बच्ची को प्रेम पत्र लिख डाला। लेकिन प्रेम पत्र बच्ची के परिजनों के हाथ जा लगा। मामला बिगड़ा और लोगों ने लोकगायक को पकड़कर खूब पीटा। सरेआम उसका मुंडन करा दिया। मौक पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और थाने लेकर गई।
मामला गंगौर के एक गांव का है। मंगलवार की घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें लोग लोकगायक को सरेआम बेइज्जत करते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए थे। युवक और बच्ची एक ही गांव के रहने वाले हैं। युवक स्टेज शो करता है। बताया जाता है कि उसने बच्ची को प्रेम पत्र देकर फंसाने की कोशिश की थी। हालांकि लड़की समझदार निकली। उसने प्रेम पत्र अपने परिजनों को सौंप दिया। इसे बाद मोहल्लेवालों ने युवक को बुलाया और खूब फटकारा। लेकिन युवक पर कुछ असर होते न देख, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

