बिहार के पटना जिले से एक सनसनीखेज वाली वारदात सामने आई है। जहां एक लव स्टरी का मौत के साथ ही दर्दनाक एंड हो गया। जब गर्लफ्रेंड से किया वादा प्रेमी ने तोड़ा तो लड़की के पिता और भाई ने मिलकर लड़के को गोली मारकर हत्या कर दी।

पटना. बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी किया हुआ वादा तोड़ा तो लड़की के पिता और भाई ने मिलकर उसके सीने और सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरन मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के 15 दिन बाद ही दूल्हे कर दी हत्या
दरअसल, यह शॉकिंग वारदात पटना से सटे दानापुर के फुलवारी शरीफ के गोविंदपुर नोनिया टोला की है। जहां सूरज नाम के युवक की शादी के 15 दिन बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक को गोली लगने के बाद स्थानीय लोग उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाक के दौरान गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई।

प्रेमिका से किया धोखा तो मिली दर्दनाक मौत
बता दें कि मृतक सूरज का गांव की ही लड़की से अफेयर चल रहा था। उसने युवती से शादी का वादा किया था, किसी तरह लड़की ने अपने परिवार को विवाह के लिए राजी भी कर लिया था। लेकिन इसी बीच लड़के के घरवालों ने उसकी शादी किसी दूसरी जगह करवा दी। बताया जाता है कि सूरज ने भी दूसरे विवाह के लिए हां भरी थी। बस इसी बात से प्रेमिका के पिता और भाई इतना नाराज हो गए कि उन्होंने सूरज को की हत्या कर दी।

शादी के दिन मौत का बनाया खतरनाक प्लान
पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता कन्हैया ने बताया बताया कि उसने हमारी बेटी के साथ धोखा किया था। पहले तो वह शादी के लिए राजी था, लेकिन बाद में वो मुकर गया। उसके घरवालों ने दूसरी जगह विवाह तय कर दिया था। उसी दिन हमने प्लान बना लिया था कि सूरज को अब उसकी शादी के दिन ही मारेंगे। लेकिन मौका नहीं मिल पाया, फिर गुरुवार को मौका देखकर बेटे के साथ मिलकर उन्होंने सूरज के सिर पर गोली मार दी।