केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला अध्यक्ष का बेटा बैंक लूट के मामले में झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ में आए इस अपराधी ने बैंक लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। 

नालंदा। लूट, हत्या समेत अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद इलाका बदल कर छिप जाने को आपने कई फिल्मों में भी देखा होगा। क्राइम के क्षेत्र में इसे अंडर ग्राउंड होना कहते है। अंडर ग्राउंड का मकसद यह होता है कि संबंधित मामले में पुलिस से बचा जा सके। जब भी कहीं कोई आपराधिक वारदात होती है, तो शुरुआती दिनों में पुलिस पर दबाव रहता है कि जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ ले। लेकिन गिरफ्तारी के बचने के लिए अंडर ग्राउंड हो जाता है। हालांकि अंडरग्राउंड होने के बाद भी पुलिस अपराधी को तलाशती रहती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है बिहार के नालंदा जिले से। इस मामले में पकड़ में आया अपराधी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखता है। लिहाजा मामला हाई प्रोफाइल हो गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रांची के बरियातू से किया गया गिरफ्तार
दरअसल नालंदा के लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला अध्यक्ष राजू पासवान के पुत्र शशि पासवान को पुलिस ने बैंक लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। शशि कई लूटकांड का आरोपी है। चार महीन पहले राजगीर थाना क्षेत्र के पिलखी स्थित देना बैंक से चार लाख रुपए लूट हुई थी। इस मामले में भी शशि की संलिप्तता मिली थी। इस लूट के बाद से ही पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में लगी थी। लेकिन कामयाबी उसे अब मिली है। शशि लूटकांड को अंजाम देने के बाद झारखंड में जाकर छिप गया था। बिहार पुलिस ने उसे झारखंड पुलिस की मदद से रांची के बरियातू से गिरफ्तार किया है। 

लूट की कई घटनाओं में था शामिल
मिली जानकारी के अनुसार शशि बिहारशरीफ के सोहसराय स्थित केनरा बैंक लूटकांड में शामिल था। केनरा बैंक में दो साल पहले 36 लाख रुपए की लूट हुई थी। इस मामले में शशि को जेल भी भेजा गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। मामले में नालंदा के एसपी नीलेश कुमार ने बताया कि शशि पर सोहसराय केनरा बैंक लूट, राजगीर के देना बैंक लूट के साथ-साथ एलआईसी कर्मी से दो लाख से अधिक की लूट, एकंगरसराय में ग्रामीण बैंक के कर्मी से 91 हजार की लूट के साथ-साथ कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़ में आने से बाद उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके सभी साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।