लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्‍यक्ष इमाम गजाली ने कहा कि वायरल वीडियो शेखपुरा के वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव का है। वीडियो में वह एके 47 से गोली मारने की बात कर रहा है। उसकी बातों से साफ लग रहा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति का व्‍यक्ति है। 

शेखपुरा (Bihar) । केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके बेटे व लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एके 47 से भून डालने की धमकी दी गई है। यह धमकी बिहार के शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव ने दी है। खबर है कि इसका वीडियो वायरल भी वायरल हुआ है, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। घटना के सिलसिले में एलजेपी के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने एफआइआर दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस से आरोपी पार्षद के गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, आरोपी लापता हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह दी गई है धमकी
वायरल वीडियो शेखपुरा नगर परिषद वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव का बताया जा रहा है। इसमें वार्ड पार्षद ने केंद्रीय मंत्री और उनके पुत्र को भद्दी-भद्दी गालियां दी है। साथ ही एके 47 से भून देने की धमकी दी है। वार्ड पार्षद कह रहा है कि हर आदमी को राशन कार्ड देना राम विलास पासवान का काम है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वह उन्‍हें एके 47 से उड़ा देगा। चिराग पासवान को भी उड़ा देगा।ॉ

एलजेपी जिलाध्‍यक्ष ने कही ये बातें