शादी के बाद भी दूसरी लड़की से अफेयर रखना व्यवसायी को काफी महंगा पड़ा। प्रेमिका के साथ शॉपिंग करने जा रहे कारोबारी को उसकी पत्नी ने मार्केट में पकड़ लिया। जिसके बाद पति के साथ-साथ उसकी प्रेमिका की भी जमकर कुटाई की।  

मुजफ्फरपुर। शहर के धर्मशाला चौक पर उस समय लोगों को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक पत्नी ने पति को प्रेमिका संग शॉपिंग करते पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने उसकी कुटाई शुरू कर दी। पत्नी ने पति की प्रेमिका को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा। गुस्साई महिला ने बीच-बचाव करने आए पति को भी नहीं छोड़ा और उसकी भी कुटाई शुरू कर दी। दरअसल, कुढनी के एक कपड़ा व्यवसायी प्रेमिका के संग खरीदारी करने जा रहे थे। उसी वक्त कपड़ा व्यवसायी को प्रेमिका के संग पत्नी और उनके रिश्तेदारों ने पकड़ लिया और ड्रामा शुरू हो गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रैफिक पुलिस के बीच-बचाव के बाद 40 मिनट बाद मामला हुआ शांत
धर्मशाला चौक पर मारपीट और वाद-विवाद का यह ड्रामा करीब 40 मिनट तक चलता रहा। इससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले को बढ़ता और लोगों की परेशानी को बढ़ा देख ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा। इसके बाद काफी मशक्कत कर मामले को शांत कराया जा सका। इस बीच आधे घंटे से अधिक समय तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों में यही चर्चा थी कि अब घर पर उस पति का न जाने क्या होगा। 

प्रेमिका के हाथों में हाथ डाल चल रहे थे व्यवसायी
कुढनी थाना क्षेत्र के कपड़ा व्यवसायी सूतापट्टी में खरीदारी के बाद अपनी कथित प्रेमिका के हाथ में हाथ डाल कर बाजार में चल रहे थे। तभी किसी रिश्तेदार की नजर पर उनपर पड़ गई। उसने व्यवसायी की पत्नी को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचने मिलते ही व्यवसायी की पत्नी अन्य रिश्तेदार को लेकर वहां पहुंची। पत्नी को सामने देख पति और उनकी प्रेमिका वहां से भागने लगी। इसके बाद पत्नी ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी के हाथों पति और प्रेमिका की हो रही पिटाई को आस-पास के लोगों देखते रहे।

प्रतीकात्मक फोटो