हाल ही में अभिषेक के फैंस ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया (neha dhupia) से अनुरोध किया कि वो अपने टॉक शो नो फिल्टर विद नेहा (no filter neha) में अभिषेक को आमंत्रित करें, लेकिन अभिषेक ने इस शो में आने से इंकार कर दिया। फैंस की रिक्वेस्ट पर जब नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए अभिषेक को अपने शो में इनवाइट किया तो अभिषेक ने जवाब दिया- विथ और नो फिल्टर दो अलग-अलग चीजें हैं। बख्श दीजिए। नेहा का शो नो फिल्टर नेहा फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो में आने वाले मेहमान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे करते हैं।

मुंबई. अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) जिन्होंने हाल ही में कोरोनवायरस (coronavirus) से छुटकारा पाया है। अब वह लोगों को सुरक्षित रहने के लिए घर पर ही रहने की सलाह दे रहे हैं। देश में हर दिन इस वायरस को लेकर चौंका देने वाले मामलों के साथ, अभिषेक जनता की सुरक्षा के लिए चिंतित हो रहे हैं। अब एक बार फिर से जूनियर बच्चन सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार कारण कोरोना नहीं बल्कि कुछ और ही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


अभिषेक ने किया मना
आपको बता दें कि हाल ही में अभिषेक के फैंस ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया (neha dhupia) से अनुरोध किया कि वो अपने टॉक शो नो फिल्टर विद नेहा (no filter neha) में अभिषेक को आमंत्रित करें, लेकिन अभिषेक ने इस शो में आने से इंकार कर दिया। फैंस की रिक्वेस्ट पर जब नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए अभिषेक को अपने शो में इनवाइट किया तो अभिषेक ने जवाब दिया- विथ और नो फिल्टर दो अलग-अलग चीजें हैं। बख्श दीजिए। नेहा का शो नो फिल्टर नेहा फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो में आने वाले मेहमान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे करते हैं।

Scroll to load tweet…


अभिषेक का वर्कफ्रंट
अभिषेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें वेब सीरीज 'ब्रीद: इन द शैडो' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अमित साध और निथ्या मेनन भी थे। अभिषेक बहुत जल्दी अनुराग बासु की डार्क फिल्म में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश सराफ और आशा नेगी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। वहीं उनकी 'बिग बुल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसके साथ ही वे सुजॉय घोष की फिल्म बॉब बिस्वास की तैयारियां कर रहे हैं। 

View post on Instagram