बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से फैंस की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, अब उस चिंता से मुक्त होने का समय आ गया है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से फैंस की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, अब उस चिंता से मुक्त होने का समय आ गया है। एक्टर को लेकर अच्छी खबर आ रही है कि उनकी तीसरी Covid-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनकी तरफ से स्टेटमेंट जारी करके इस बारे में जानकारी भी दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नहीं था कोरोना का कोई भी लक्षण 

किरण ने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा कि कहना सही होगा कि इस वक्त चीजों पर यकीन नहीं हो रहा। वो कहते हैं कि उन्होंने कभी बुरे से बुरे सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि इस तरह की मुसीबत उनके लिए रोज की हकीकत बन जाएगी, लेकिन ऐसा हो गया। किरण लिखते हैं कि उन्हें कुछ दिनों के लिए पहले रूटीन चेकअप के लिए जाना पड़ा था। इसमें सरकार की गाइडलाइन के तहत COVID-19 का टेस्ट भी जरूरी था। 

किरण कहते हैं कि उनके साथ उनकी बेटी भी गई थी और वो मजाक कर रहे थे। उन्हें पूरा यकीन था कि यह सिर्फ औपचारिकता है और जिंदगी जल्द नॉर्मल होगी। टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया। कुछ ही घंटों बाद उन्होंने घर के एक फ्लोर को आइसोलेशन जोन बना दिया। हिंदुजा और लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने उन्हें काफी जानकारी दी, जिससे डर न फैले। उन्होंने बीएमसी को सूचना दी और सबने भरपूर विटमिन लिया। आज टेस्ट के बाद उन्हें यह बताकर खुशी हो रही है कि रिजल्ट नेगेटिव आया है। उनका परिवार अभी भी आइसोलेशन को कड़ाई से फॉलो कर रहा है। उनके अंदर कोई लक्षण नहीं था और आइसोलेशन में बोर होने के सिवा कोई शिकायत नहीं थी।

इस वजह से एक्टर ने कोरोना से जीती जंग 

किरण कुमार ने बताया कि उन्होंने होम रेमेडी के तौर पर हल्दी भी ली थी। उन्होंने लोगों को पॉजिटिव रहने की सलाह दी। बताया कि इस बीच उन्होंने मेडिटेशन किया, वेब सीरीज देखीं और किताबें पढ़ीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों, डॉक्टर्स और मेडिकल वर्कर्स की भी तारीफ की। साथ ही कहा कि भले ही लोग फिजिकली दूर हो गए हैं, लेकिन इमोशनली पास आए हैं।

ये सिलेब्स भी हो चुके हैं ठीक

किरण कुमार से पहले बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर, फिल्म निर्माता करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां जोआ मोरानी और शाजिया मोरानी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, ये सभी लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।