आमिर खान के साथ फिल्ल '3 इडियट्स' में काम कर चुके एक्टर आर माधवन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है। एक्टर ने अपनी बात साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म '3 इडियट्स' से जोड़ते हुए ट्विटर पर पोस्ट लिखी कि सब ठीक है और वह काफी तेजी से इस बीमारी से रिकवर कर रहे हैं।

मुंबई. आमिर खान के साथ फिल्ल '3 इडियट्स' में काम कर चुके एक्टर आर माधवन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है। एक्टर ने अपनी बात साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म '3 इडियट्स' से जोड़ते हुए ट्विटर पर पोस्ट लिखी कि सब ठीक है और वह काफी तेजी से इस बीमारी से रिकवर कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आर माधवन ने आमिर खान के साथ शेयर की फोटो 

आर माधवन ने फिल्म '3 इडियट्स' के पोस्टर से अपनी और आमिर खान की तस्वीर शेयर की और लिखा, 'फरहान को रैन्चो को फॉलो करना था और वायरस हमेशा से उन्हें फॉलो कर रहा था, हालांकि इस बार उसने उन्हें पकड़ ही लिया। लेकिन, ऑल इज वेल और कोविड भी जल्द ही कुएं में गिरेगा। हालांकि, ये वो जगह है जहां हम नहीं चाहते हैं कि राजू भी पहुंचे। शुक्रिया आपके प्यार के लिए। मैं तेजी से ठीक हो रहा हूं।'

Scroll to load tweet…

बता दें कि फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान ने रैन्चो का रोल प्ले किया था और आर माधवन ने फरहान का। वहीं, शरमन जोशी ने इस फिल्म में राजू रस्तोगी का किरदार निभाया था और बोमन ईरानी फिल्म में कॉलेज के डीन वीरू सहस्त्रबुद्धि उर्फ वायरल के रोल में थे। फिल्म के किरदारों को जोड़ते हुए ही आर माधवन ने ट्वीट में अपनी बात कही है। 

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

बता दें कि बीते दिनों आमिर खान के प्रवक्ता ने उनके कोविड पॉजिटिव होने की बात बताई थी और साथ ही ये भी बताया था कि वह इस वक्त घर पर ही क्वारंटीन हैं। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों में कई सितारों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। महाराष्ट्र में ये वायरस एक बार फिर से तेजी से पैर पसार रहा है। खतरे को ध्यान में रखते हुए सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को वैक्सीन की पहली डोज ली थी।