बता दें कि कल्कि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने बच्चे का ऐसा नाम सोचा है जो बेटे या बेटी दोनों पर सूट करें। आपको बता दें कि 6 साल पहले कल्कि जब अनुराग कश्यप की पत्नी थी तब वह मां बनने के खिलाफ थीं।

मुंबई. एक्ट्रेस कल्की कोचलिन ने बीती रात बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, अभी मां-बेटी की कोई फोटो सामने नहीं आई है। कल्की आए दिन अपने बेबी बंप की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही थी। और इससे साबित होता है कि वे अपने बच्चे को लेकर कितनी उत्साहित थी। आपको बता दें कि कल्की ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनी है। अभी एक्ट्रेस ने शादी नहीं की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


इस तकनीक से पैदा हुआ बेबी
खबरों की मानें तो कल्की ने वाटर बर्थ तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म दिया है। ये बात खुद कल्की ने प्रेग्नेंसी के दौरान बताई थी। 36 साल की कल्की की यह पहला बेबी है। उन्होंने 2011 में डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया था। 


मां बनने के खिलाफ थीं कल्कि
बता दें कि कल्कि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने बच्चे का ऐसा नाम सोचा है जो बेटे या बेटी दोनों पर सूट करें। आपको बता दें कि 6 साल पहले कल्कि जब अनुराग कश्यप की पत्नी थी तब वह मां बनने के खिलाफ थीं लेकिन अब उन्हें परिवार की जरूरत महसूस हो रही थी।

View post on Instagram

पता नहीं चली प्रेग्नेंसी की बात
कल्कि ने एक इंटरव्यू में बतााया था, 'मैं इस प्रेग्नेंसी से बिल्कुल अंजान थी। शुरुआत के 2 महीने मुझे प्रेग्नेंसी का पता ही नहीं चला, लेकिन फिर जब मैंने पहली बार अपने अजन्मे बच्चे की धड़कन सुनी तो मैं काफी एक्साइटेड हो गई थी।'


शादी भी करेंगे
शादी को लेकर कल्कि ने कहा था कि वह प्रेग्नेंट होने की वजह से जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं। मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं। हम शादी करना चाहते हैं। लेकिन अभी शादी का सही समय नहीं है।