ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार सुबह 98 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। हाल ही में 29 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप साहब के निधन से न सिर्फ उनके करोड़ों चाहनेवाले दुखी हैं, बल्कि बॉलीवुड में भी शोक की लहर है।

नई दिल्ली। दिलीप कुमार के निधन पर बालीवुड में शोक की लहर है। ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की याद में उनके साथ काम करने वाले भी शोकाकुल हैं। कई हिट फिल्मों में साथ कर चुकी मशहूर अभिनेत्री वैजंतीमाला ने उनकी पत्नी सायरा बानो को वीडिया संदेश भेजकर दु:ख जताया है। दिलीप कुमार को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह जितने बेहतरीन एक्टर थे उससे भी बेहतर इंसान थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि दिलीप कुमार व वैजंतीमाला ने गंगा जमुना, नया दौर, मधुमति जैसी कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया था। वैजंतीमाला राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। 

वेटरन एक्ट्रेस वैजंतीमाला ने कहा, 

'मेरी प्यारी परी सायरा... दुःख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं हमारे प्रिय और आदरणीय दिलीप साहब के जाने पर हुए दु:ख को बयां कर सकूं। यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह हमारे बीच नहीं है। वह भले ही चले गए लेकिन वह हमारे पास ही हैं। दिलीप साहब के साथ काम करने की बहुत सुंदर यादें मेरे पास हैं। आठ मूवी में हमने एक साथ काम किया। तुम कहा करती थी न कि हम एक अच्छी टीम थे। मैंने एक सबसे अच्छा को-स्टार खो दिया है जिनके साथ मैं काम कर चुकी हूं. दिलीप साब जैसा नोबल इंसान बहुत कम ही मिलते हैं। 
और तुम सायरा ...तुम्हारे जैसा बेहतरीन इंसान भी शायद ही मिले। तुमने दिलीप साहब की सेवा साथी ही नहीं बल्कि एक मां की तरह की हो। 
मेरी प्यारी सायरा... भगवान ने एक नेकदिल इंसान को अपने करीब बुला लिया है। तुम अपना ख्याल रखना। दिलीप साहब हमारी यादों में हमेशा पास ही रहेंगे। ' 

"