नीतू सिंह 62 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में हुआ था। बता दें कि नीतू ने 1966 में बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने बुधवार देर रात अपना बर्थडे फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया। ये पहली है जब ऋषि कपूर के बिना उन्होंने अपना बर्थडे मनाया। बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने उनके जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नीतू ने बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। इस फोटो में करन जौहर और अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा भी दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई. गुजरे जमाने की एक्ट्रेस नीतू सिंह 62 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में हुआ था। बता दें कि नीतू ने 1966 में बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। कुछ फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम करने के बाद उन्होंने फिल्म 'रिक्शावाला' से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। उन्होंने बुधवार देर रात अपना बर्थडे फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया। ये पहली है जब ऋषि कपूर के बिना उन्होंने अपना बर्थडे मनाया। बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने उनके जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


शेयर की फोटोज
नीतू ने बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। इस फोटो में करन जौहर और अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- 'अमीर वो हैं, जिनके पास अच्छे रिश्ते हैं. हम सभी को अपने प्रियजनों से प्यार, समर्थन, और मजबूती की आवश्यकता होती है. मैं आज अपने आपको बहुत अमीर महसूस कर रही हूं'।

View post on Instagram


इमोशनल हुआ बेटा
मां नीतू के बर्थडे पर बेटा रणबीर कपूर बेहद इमोशनल नजर आए। इस खास मौके पर वे अपने पापा को मिस कर रहे थे। उन्होंने मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए इमोशनल होकर उन्हें लगे लगा लिया। नीतू सेलिब्रेशन के दौरान ब्लैक कलर की आउटफिट में दिखीं जबकि रिद्धिमा ने व्हाइट शर्ट कैरी किया था। वहीं, रणबीर हरे रंग की फ्लोरल शर्ट में दिखाई दिए। रिद्धिमा ने सभी के लिए एक छोटी सी डिनर पार्टी का भी इंतजाम किया था। 

View post on Instagram


बेटी ने लिखा मां के नाम मैसेज
नीतू के बर्थडे पर बेटी रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज भी पोस्ट की। रणबीर, नीतू और रिद्धिमा की प्यारी सेल्फी भी सामने आई है। इस फोटो में तीनों कैमरे में देखकर प्यार से मुस्कुरा रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- मेरी आयरन लेडी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मां। बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद से रिद्धिमा अपनी मां के पास ही हैं। ऋषि 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए थे।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू
नीतू ने 1966 में आई फिल्म 'सूरज' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में काम करने का ऑफर फिल्म की एक्ट्रेस वैजयंतीमाला ने दिलवाया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी', 'दो कलियां', 'घर घर की कहानी' में बतौर बाल कलाकार काम किया। 1973 में आई फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें पहचान 1975 में आई फिल्म 'खेल खेल में' से मिली। नीतू ने 'जहरीला इंसान' (1974), 'खेल खेल में' (1975), 'रफू चक्कर' (1975), 'दीवार' (1975), 'कभी कभी' (1976), 'परवरिश' (1977), 'धरमवीर' (1977), 'कस्मे वादे' (1978), काला पत्थर (1979), याराना (1981) जैसी फिल्मों में काम किया।