मौनी रॉय हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। इस मौके पर मौनी रेड कलर की ड्रेस में दिखीं। उनके ओवरऑल लुक को देखकर सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'प्लास्टिक का सामान। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अब प्लास्टिक बैन हो गया। 

मुंबई. अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में काम करने वाली मौनी रॉय हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। इस मौके पर मौनी रेड कलर की ड्रेस में दिखीं। उनके ओवरऑल लुक को देखकर सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'प्लास्टिक का सामान। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अब प्लास्टिक बैन हो गया। एक अन्य ने लिखा- 'इतनी सर्जरी करवाने के बाद अब तो ये डरावनी दिखने लगी है'। कुछ लोग मौनी को करीना कपूर की कॉपीकेट कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि मौनी ने करीना की हेयरस्टाइल कॉपी कर ली है। कुछ यूजर्स मौनी की गाउन को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा- अगर संभल नहीं रहा तो इतना लंबा गाउन क्यों पहना। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अभिषेक के साथ किया था काम
मौनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अभिषेक बच्चन के साथ की थी। 2004 में आई फिल्म 'रन' में मौनी का अभिषेक के साथ एक गाने में छोटा सा रोल था, जिसे कम ही लोग नोटिस कर पाए थे।

View post on Instagram


टीवी एक्ट्रेस भी रही हैं मौनी
मौनी ने 2007 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से छोटे पर्दे पर एंट्री ली थी। इसके बाद उन्होंने 'जरा नचके दिखा' (2008), 'कस्तूरी' (2008), 'पति पत्नी और वो' (2009), 'दो सहेलियां' (2010), 'फिर कोई है' (2010), 'देवो के देव महादेव' (2011), 'जुनून: ऐसी नफरत को कैसा इश्क' (2012) जैसे टीवी शोज में काम किया।