ट्विंकल ने अब हाल ही में पति अक्षय कुमार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने शादीशुदा जिंदगी की हकीकत बयां करने की कोशिश की है।

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने हाल ही में अपनी बेटी नितारा (Nitara) का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। नितारा के 9वें बर्थडे के मौके पर अक्षय और ट्विंकल ने बेटी के साथ अलग-अलग तस्वीरें शेयर की थीं। ट्विंकल ने अब हाल ही में पति अक्षय कुमार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने शादीशुदा जिंदगी की हकीकत बयां करने की कोशिश की है। इन तस्वीरों में अक्षय और ट्विंकल लंदन के किसी कैफे में बैठकर बातचीत करते हुए दिख रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

ट्विंकल ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा- मेरी भतीजी ने हमारी कुछ तस्वीरें तब खींच लीं, जब हम दोनों चैटिंग कर रहे थे। ये तस्वीरें शादीशुदा लोगों की जिंदगी की कहानी बयां कर रही हैं। जब नई-नई शादी होती है तो हर चीज की शुरुआत मुस्कुराते हुए होती है, लेकिन वक्त के साथ सब कुछ नीचे आता जाता है। बता दें कि पहली तस्वीर में ट्विंकल-अक्षय प्यार से बातचीत करते दिख रहे हैं। लेकिन हर एक फोटो के बाद उनके चेहरे के हाव-भाव फीके पड़ते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इंटरेस्टिंग बातचीत धीरे-धीरे बोरियत भरी होती जा रही है। 

View post on Instagram

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की इन तस्वीरों पर हुमा कुरैशी ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया है। वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिरी फोटो में ट्विंकल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे एक लगाऊंगी खींच के। बता दें कि ट्विंकल और अक्षय फिलहाल लंदन में हैं। अक्षय कुमार यहां अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग में बिजी हैं। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार अपनी मां अरुणा भाटिया के निधन पर दो दिन के लिए मुंबई आए थे। हालांकि, मां का अंतिम संस्कार करने के फौरन बाद वो लंदन लौट गए थे। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इस वक्त बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर हैं। उनके पास एक के बाद एक फिल्मों की लाइन लगी हुई है। करीब डेढ़ साल के रिलीज के इंतजार में अटकी फिल्म 'सूर्यवंशी' इस दिवाली पर रिलीज होगी। इसके बाद वो अतरंगी रे, बच्चन पांडेय, पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु और सिंड्रेला जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।