कोरोना काल में लोगों को मास्क की अहमियत बताते हुए अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें कई लोग अलग-अलग भाषा में मास्क नहीं पहनने वालों को फटकार लगा रहे थे। अक्षय ने भी एक फ्लोरल मास्क पहनकर लोगों को मास्क के इस्तेमाल की सलाह दी थी। 

मुंबई. कोरोना काल में लोगों को मास्क की अहमियत बताते हुए अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें कई लोग अलग-अलग भाषा में मास्क नहीं पहनने वालों को फटकार लगा रहे थे। अक्षय ने भी एक फ्लोरल मास्क पहनकर लोगों को मास्क के इस्तेमाल की सलाह दी थी। लेकिन, इस दौरान एक्टर ने जो मास्क पहना था तो वो उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का निकला। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक मजेदार कमेंट करते हुए पति की चोरी का सोशल मीडिया पर खुलासा किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट 

अक्षय कुमार ने पहले ट्व‍ीट किया था, 'अपनी जिंदगी को नॉर्मल तरीके से जीएं, लेक‍िन सुरक्ष‍ित नॉर्मल का पालन करें।' इसमें वो लोगों को मास्क पहनने की हिदायत खुद मास्क पहनकर दे रहे हैं। उनके इसी ट्व‍ीट को शेयर करते हुए ट्व‍िंकल खन्ना ने लिखा, 'और हां...खुद का मास्क पहनें, अपने पार्टनर के धोए हुए सुंदर फ्लोरल मास्क ना चुराएं।' ट्व‍िंकल का यह ट्व‍ीट अक्षय के वीड‍ियो से ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

इसी के साथ उन्होंने एक और ट्व‍ीट किया, 'मैंने इस पहल के बारे में लीलावती हॉस्प‍िटल के चेयरमैन-सर्ज‍िकल ऑनकोलॉजी @drjagannath से सुना। तो अगर हम अपने डॉक्टर्स की मदद करना चाहते हैं तो प्लीज मास्क पहनें। यह अपनी और दूसरों की जिंदगी बचाने का सबसे आसान तरीका है। #SafeNormal'.

Scroll to load tweet…

एक्टिंग से दूर ये काम कर रहीं ट्विंकल खन्ना 

अक्षय कुमार और ट्व‍िंकल के बीच अक्सर इस तरह की मस्ती देखने के लिए मिलती है। पहले भी वो अपने ह्यूमरस अंदाज में लोगों को अच्छे काम करने के मैसेजेज देते हुए नजर आ चुके हैं। ट्व‍िंकल की बात करें तो उन्होंने फिल्मों से शादी के बाद से दूरी बना ली, लेक‍िन लेखन क्षेत्र में अच्छा नाम कमाया है। वो सोशल मीड‍िया पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं।

बहरहाल, अगर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। एक वर्चुअल कॉन्फ्रेस में एक्टर ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया। वो कहते हैं कि ये उनका सबसे चैलेंजिंग रोल है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस को क्रेडिट देते हुए कहा कि उन्होंने ही अक्षय को अपने एक और वर्जन से मिलवाया। बता दें, अक्षय, 'लक्ष्मी बॉम्ब' में एक किन्नर के रोल में नजर आएंगे।

Scroll to load tweet…