अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज के दौर में बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर हैं। उनकी एक के बाद एक लाइन से कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं। अक्षय कुमार जल्द ही वाणी कपूर के साथ फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में अक्षय कुमार अपनी हीरोइन वाणी कपूर के साथ मुंबई में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए।

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज के दौर में बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर हैं। उनकी एक के बाद एक लाइन से कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं। अक्षय कुमार जल्द ही वाणी कपूर के साथ फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में अक्षय कुमार अपनी हीरोइन वाणी कपूर के साथ मुंबई में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान अक्षय बड़ी शान से मीडिया के सामने पोज दे रहे थे, तभी एक्ट्रेस ने पीछे से उन्हें धक्का मार दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और वाणी कपूर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान अक्षय कुमार जहां ग्रे कलर की हुडी में नजर आए वहीं वाणी कपूर ब्लैक आउटफिट में दिखीं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- जो अक्की से जले, जरा साइड से चले। वहीं एक और शख्स ने कहा- राज कुंद्रा के पोर्न केस में फंसने के बाद अक्षय काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है। फिल्म में अक्षय के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म बेल बॉटम भी रिलीज को तैयार है। यह फिल्म पहले 27 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से पोस्टपोन कर दी गई थी। इसके अलावा अक्षय कुमार बच्चन पांडे', 'रक्षा बंधन', 'राम सेतु', 'अतरंगी रे' और 'पृथ्वीराज' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।