अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म 'सेक्शन 375' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वो एक वकील के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा और ऋचा चड्ढा भी काम कर रही हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना हाल ही में बांद्रा स्थित डबिंग स्टूडियो के बाहर नजर आए। उनकी फोटो देखकर पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि ये वही अक्षय खन्ना हैं, जिन्होंने फिल्म 'हिमालय पुत्र' से डेब्यू किया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना की फोटो आने के बाद कई फैन्स उनकी सेहत को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। वजह साफ है कि तस्वीरों में अक्षय बीमार से लग रहे हैं और उनका वजन भी पहले से कम लग रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक यूजर ने अक्षय की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- अक्षय, आप हेयर ट्रांसप्लांट क्यों नहीं कराते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने अक्षय खन्ना की अच्छी सेहत के लिए दुआ करते हुए लिखा- आज के समय में अक्षय खन्ना अपनी सेहत का ख्याल क्यों नहीं रख रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा- क्या से क्या हो गए? बता दें कि अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म 'सेक्शन 375' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वो एक वकील के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

राहुल खन्ना से बड़े लगते हैं अक्षय पर हकीकत कुछ और...
अक्षय के भाई राहुल खन्ना भी एक्टिंग करते हैं, लेकिन उन्हें अक्षय जितनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई। अक्षय और उनके भाई राहुल खन्ना को देखकर लगता है कि अक्षय उम्र में उनसे बड़े हैं। लेकिन हकीकत ये है कि अक्षय खन्ना राहुल से 3 साल छोटे हैं। दरअसल, अक्षय एक्टिंग में पहले आए और वो पॉपुलर भी ज्यादा हैं। अक्षय ने जहां, 1997 में करियर शुरू किया वहीं उनके बड़े भाई राहुल की डेब्यू फिल्म 1999 में आई फिल्म 'अर्थ' है।

अक्षय ने इस वजह से नहीं की शादी...
अक्षय खन्ना ने 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान शादी न करने की वजह बताई थी। अक्षय के मुताबिक, मैं कमिटमेंट नहीं कर सकता और इसी वजह से मैं लंबे समय तक किसी एक रिलेशनशिप में नहीं रह सकता। अक्षय के मुताबिक, ज्यादातर लोगों को लंबे वक्त तक एक ही रिलेशनशिप में रहना अच्छा लगता है लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि जब मन करे एक रिलेशनशिप से दूसरी में जाने की फ्रीडम होनी चाहिए। अक्षय का मानना है कि दो लोगों को रिलेशनशिप में तभी तक रहना चाहिए, जब तक कि वो एक-दूसरे से खुश हों।

'ताल' में शाहरुख की जगह ऐसे हुई थी अक्षय खन्ना की एंट्री
सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में अक्षय खन्ना ने करोड़पति शख्स के बेटे मानव मेहता का रोल प्ले किया था। दरअसल, इस फिल्म की प्लानिंग सुभाष घई ने 1995 में ही शुरू कर दी थी और तब यह फिल्म 'शिखर' नाम से बननी थी। यहां तक कि फिल्म का एक गाना 'करिये न कोई वादा किसी से' पहले ही रिकॉर्ड हो चुका था। इस फिल्म में पहले शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित को कास्ट किया गया था। हालांकि इसी बीच उनकी फिल्म 'त्रिमूर्ति' फ्लॉप हो गई और इसके बाद सुभाष घई ने फिल्म की कास्ट बदलकर इसमें शाहरुख की जगह अक्षय खन्ना के अलावा अनिल कपूर और ऐश्वर्या को ले लिया।