रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का बंगला कृष्णा राज नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने 1980 में खरीदा था, जो पाली हिल में मौजूद है। बताया जा रहा है कि इसमें एक फ्लोर नीतू कपूर का होगा, एक रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी का होगा और एक पूरा फ्लोर बेबी के हिसाब से डिजाइन कराया गया ही।

एंटरटेनमेंट डेस्क.रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी एक्ट्रेस पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। बीते रविवार यानी 6 नवम्बर को आलिया ने मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया। अलिया और रणबीर के सभी रिश्तेदार और फैन्स बच्ची की पहली झलक पाने के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है रणबीर और आलिया जल्दी ही बेटी के साथ नए बंगले में शिफ्ट होंगे, जो कि 8 मंजिला है। खास बात यह है कि इस बंगले में एक पूरा फ्लोर रणबीर और आलिया के नाम होगा। बीते तीन साल से कृष्णा राज नाम के इस बंगले का रेनोवेशन का काम चल रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल हो रहीं बेटी की फेक फोटोज

इस बीच आलिया भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे एक छोटी बच्ची के साथ नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह आलिया भट्ट की बेबी है। हालांकि सच्चाई यह है कि यह तस्वीर फेक है। लेकिन आलिया और रणबीर के फैन्स इसे देखकर काफी खुश हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर की है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "क्या रणबीर कपूर औउर आलिया भट्ट की लिटिल प्रिंसेस भविष्य में कैसी दिखेगी। आप क्या सोचते हैं।"

View post on Instagram

View post on Instagram

आलिया ने किया था आधिकारिक एलान

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर रणबीर और अपनी ओर से बेटी के जन्म का आधिकारिक एलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लॉयन फैमिली की एक तस्वीर साझा की थी और इसके कैप्शन में लिखा था, "और हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर। हमारी बेबी आ गई और वह क्या जादुई बच्ची है। हम ऑफिशियली प्यार से भरे, धन्य और जुनूनी पैरेंट्स हैं। आलिया और रणबीर ने यह नोट लव लव लव के साथ साइन किया है।" उनकी पोस्ट पर सोनम कपूर, अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी थी।

अप्रैल में ही थी आलिया-रणबीर की शादी

29 साल की आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी की थी, जो बेहद प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे। जून में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। वे तब भी ख़ूब ट्रोल हुई थीं और जब शादी के साढ़े छह महीने बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया, तब भी इंटरनेट यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को शादी के पहले की बताकर ट्रोल कर रहे हैं।

और पढ़ें...

तलाक के बाद कैसा है मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ता? अरबाज खान ने किया खुलासा

FLOP विजय देवरकोंडा पर बड़ा दांव, बजट से दोगुनी कीमत में बिके अगली फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स

4 सबसे बड़े एक्शन स्टार्स ला रहे सभी फिल्मों की 'बाप', पोस्टर में सनी देओल को पहचानना भी मुश्किल

अपने खिलाफ नफरत से परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- मुझे इस बात की कीमत चुकानी पड़ रही