आलिया ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के दो पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उन्होंने पोस्ट र पर कैप्शन लिखा है- Here she is, Gangubai Kathiawadi 🌹.फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हो सकती है। इसके निर्माता भंसाली और जयंतीलाल गढ़ा हैं। हालांकि, फिल्म में आलिया के अलावा और कौन है ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

मुंबई. संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में है। आलिया ने फिल्म के दो पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उन्होंने पोस्ट र पर कैप्शन लिखा है- Here she is, Gangubai Kathiawadi 🌹.फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हो सकती है। इसके निर्माता भंसाली और जयंतीलाल गढ़ा हैं। हालांकि, फिल्म में आलिया के अलावा और कौन है ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अजय देवगन की स्पेशल अपीयरेंस होगी, वहीं कॉमेडी रोल्स के लिए मशहूर विजय राज फिल्म में अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


माथे पर बड़ी बिंदी और दो चोटी
आलिया ने दो फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में वो साड़ी पहने, माथे पर लाल बिंदी और बड़ी नोजपिन पहने दिख रही हैं। इस फोटो में आलिया काफी इंटेंस नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में आलिया डी ग्लैम लुक में दिखी रही है। बीच की मांग निकाले दो चोटी, हाथ में चूड़ी और घनी आइब्रो में नजर आ रही है। वे एक टेबल के बगल में बैठी है और टेबल पर पिस्टल रखी है।


डॉन गंगूबाई की कहानी
हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित फिल्म में डॉन गंगूबाई की कहानी दिखाई जाएगी। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद से ही वे वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं थीं। इस दौरान उन्होंने मजबूर लड़कियों के लिए भी बहुत काम किए।

View post on Instagram


11 सितंबर को होगी रिलीज
फिल्म की रिलीज डेट शेयर करते हुए आलिया ने ट्विटर पर लिखा- एक नाम जो आपने सुना होगा मगर आपने उसकी कहानी नहीं सुनी होगी। ये बेहद खास होने वाला है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में 11 सितंबर, 2020 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…