आलिया भट्ट बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने खुद को पूरा चरह से ढक रखा था। उनकी फोटोज क्लिक करने मीडिया फोटोग्राफर्स काफी क्रेजी दिखे। इस दौरान कैमरामैन की बात सुनकर आलिया थोड़ी कन्फ्यूज हो गई और बहुत ही अजीब तरीके से रिएक्ट किया।

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने खुद को पूरा चरह से ढक रखा था। उन्होंने काले रंग का ट्रैक सूट कैरी कर रख था। उनके बाल खुले और बिखरे थे और मास्क के साथ कैप भी पहन रखी थी। उनके ओवरऑल लुक में सिर्फ आंखे ही नजर आ रही थी। आलिया की फोटोज क्लिक करने मीडिया फोटोग्राफर्स काफी क्रेजी दिखे। इस दौरान कैमरामैन की बात सुनकर आलिया थोड़ी कन्फ्यूज हो गई और बहुत ही अजीब तरीके से रिएक्ट किया। दरअसल, एक फोटोग्राफर ने आलिया से हालचाल पूछते हुए कहा- आप कैसी हैं, आलिाय ने कहा- मैं बहुत अच्छी हूं। इसके बाद एक फोटोग्राफर ने कह दिया- आप रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की तरह दिख रही हैं। इसपर आलिया कन्फ्यूज्ड होकर कहती हैं क्या, क्या रणवीर सिंह। फिर दूसरा फोटोग्राफर बात को संभालते हुए कहता है- रणवीर सिंह नहीं रणबीर कपूर (Ranbir kapoor)की तरह। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आलिया की चाल-ढाल देखकर लोगों को अजीब लग रहा है। कुछ का कहना है कि उन्होंने पी रखी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


मुंबई एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट को अजीब तरीके से चलता देख एक शख्स ने कमेंट करते हुए पूछा- क्या इसने पी रखी है। एक बोला- ये इस तरह से क्यों चल रही है। एक बोला- आरके की कैप पहनी है। एक अन्य ने लिखा- दारू पीकर चल रही है ऐसा लग रहा है। इसी तरह कुछ लोगों ने आलिया को इरिटेटिंग गर्ल कहा तो कुछ ने कूल। कईयों ने दिलवाला इमोजी भी शेयर किया। 

View post on Instagram


कपूर खानदान की बनेगी बहू
बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान कपूर खानदान की बहू बनने वाली है। वे अक्सर अपनी होने सास नीतू सिंह के साथ नजर आती रहती है। उनकी ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों पहली बार डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्राम्हास्त्र में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन मौनी रॉय भी लीड रोल में है। इसके अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जी ले जरा, डार्लिंग्स में नजर आएंगी। फिलहाल, वे फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी है। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में है।