9 अप्रैल को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म चेहरे (Film Chehre) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे कर दी है। खबरों की मानें तो फिल्म चेहरे की नई रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा। मेकर्स ने बयान जारी करते हुए कहा- कोरोना के बढ़ते केसों और सिनेमाघरों के लिए नई गाइडलाइंस की वजह से हम चेहरे फिल्म को सिनेमाघरों में 9 अप्रैल के दिन रिलीज करने में असमर्थ हैं। हमने फिल्म को अगली सूचना तक के लिए पोस्टपोन करने का फैसला किया है। 

मुंबई. कोरोना का असर अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी हर रोज कई लोग इस वायरस की चपेट में रहा है। आपको बता दें कि कोरोना की वजह से ही कई महीनों से कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। लेकिन कुछ दिन कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आई थी लेकिन अब लग रहा है ये फिल्में भी थिएटर में रिलीज नहीं हो पाएगी। 9 अप्रैल को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म चेहरे (Film Chehre) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे कर दी है। बता दें कि बीते सालभर से कई सारी फिल्में कोरोना के कारण अधर में लटकी रहीं और जब कोरोना का प्रभाव कम भी हुआ तब भी चीजें पटरी पर नहीं हैं। हर रोज किसी ना किसी फिल्म की डेट आगे-पीछे होती रहती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


खबरों की मानें तो फिल्म चेहरे की नई रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा। मेकर्स ने बयान जारी करते हुए कहा- कोरोना के बढ़ते केसों और सिनेमाघरों के लिए नई गाइडलाइंस की वजह से हम चेहरे फिल्म को सिनेमाघरों में 9 अप्रैल के दिन रिलीज करने में असमर्थ हैं। हमने फिल्म को अगली सूचना तक के लिए पोस्टपोन करने का फैसला किया है। हमें फिल्म के ट्रेलर पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हम इस प्यार और सपोर्ट के लिए आपके आभारी हैं।