अमिताभ बच्चन ने अपने माता-पिता हरिवंशराय बच्चन (harivansh rai bachchan) और तेजी बच्चन (teji bachchan) की शादी की 79वीं सालगिरह पर उन्हें याद किया। इतना ही नहीं दोनों को याद करते हुए उनकी शादी से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- 23 जनवरी की आधी रात बीती और 24 तारीख शुरू हुई। मां और बाबूजी की शादी की सालगिरह...। 24 जनवरी, 1942। एक शादी जिसने तमाम बैरियर तोड़ डाले। जाति और नस्ल से परे बच्चन नाम स्वीकार किया और फिर मैं इस दुनिया में आया। दोनों की मुलाकात का किस्सा बाबूजी की ऑटोबायोग्राफी में है। 

मुंबई. अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) की गिनती उन सेलेब्स में होती है, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वे ट्विटर पर तो एक्टिव रहते ही है ब्लॉग भी हर दिन लिखते ही है। इसी बीच अमिताभ ने अपने माता-पिता हरिवंशराय बच्चन (harivansh rai bachchan) और तेजी बच्चन (teji bachchan) की शादी की 79वीं सालगिरह पर उन्हें याद किया। इतना ही नहीं दोनों को याद करते हुए उनकी शादी से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में माता-पिता और उनकी शादी का जिक्र किया है। अमिताभ ने बताया है कि उनके माता-पिता के रिश्ते ने समाज के रूढ़िवाद को तोड़ने का काम किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- 23 जनवरी की आधी रात बीती और 24 तारीख शुरू हुई। मां और बाबूजी की शादी की सालगिरह...। 24 जनवरी, 1942। एक शादी जिसने तमाम बैरियर तोड़ डाले। जाति और नस्ल से परे बच्चन नाम स्वीकार किया और फिर मैं इस दुनिया में आया। दोनों की मुलाकात का किस्सा बाबूजी की ऑटोबायोग्राफी में है। तब से अब तक जो मोमेंट मैंने कैप्चर किए हैं या दोहराया है, वे भी जल्दी ही आपके सामने होंगे।