सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। फिर चाहे वो उनकी नई फिल्मों के शूट की फोटो हो या फिर बीते दिनों की यादें ही क्यों ना हों।

मुंबई. सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। फिर चाहे वो उनकी नई फिल्मों के शूट की फोटो हो या फिर बीते दिनों की यादें ही क्यों ना हों। बिग बी अपनी पोस्ट के जरिए बहुत कुछ कहते हैं। ऐसे में उन्होंने जया बच्चन की एक फोटो शेयर की है। इसमें उनकी पत्नी सिर पर पगड़ी बांधे स्वामी विवेकानंद के लुक में नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज तक नहीं रिलीज हुई जय बच्चन की ये फिल्म

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'जया ने बंगाली फिल्म 'डागटर बाबू' में स्वामी विवेकानंद का रोल प्ले किया था, लेकिन ये फिल्म किसी कारण अब तक नहीं रिलीज हो पाई है।' इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में जया बच्चन विवेकानंद के रूप में हैं। इस गेटअप में वो काफी फिट बैठ रही हैं। जया को आखिरी बार फिल्म 'द्रोण' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 2016 में आई करीना कपूर की फिल्म 'की एंड का' में कैमियो किया था।

View post on Instagram

इस फिल्म में आएंगे नजर अमिताभ बच्चन

अगर अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही आयुष्मान खुराना संग फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे फिल्म 'झुंड', 'चेहरे' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी काम कर रहे हैं। ये सभी 2020 की अवेटेड फिल्में हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसमें आलिया और रणबीर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में देखने के लिए मिलेगी।