लॉकडाउन में ढील दी जा चुकी है फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। वैसे कुछ सेलेब्स अभी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें बच्चन फैमिली की तीन पीढ़ी एक ही फ्रेम में नजर आ रही है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपने बेटे अभिषेक बच्चन और नाती अगस्त्य के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा- पिता, बेटा, पोता। कुछ साल पहले। ये हाथ मोड़ने का आइडिया प्लान नहीं किया गया था। बस हो गया। 

मुंबई. कोरोना काल अभी भी कम नहीं हुआ है। दुनियाभर में इस वायरस का प्रकोप अभी भी जारी है। रोज हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत की स्थिति की बात करें तो यहां भी वायरस का असर कम नहीं हुआ है। देश में रोज कई लोगों की जान इस वायरस की वजह से जा रही है। हालांकि, लॉकडाउन में ढील दी जा चुकी है फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। वैसे कुछ सेलेब्स अभी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें बच्चन फैमिली की तीन पीढ़ी एक ही फ्रेम में नजर आ रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


सोशल मीडिया पर एक्टिव है बिग बी
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वे अपनी फिल्म प्रमोशन्स से लेकर कई मुद्दों पर अपनी राय रखते आए हैं। इसके अलावा वे फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपने बेटे अभिषेक बच्चन और नाती अगस्त्य के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा- पिता, बेटा, पोता। कुछ साल पहले। ये हाथ मोड़ने का आइडिया प्लान नहीं किया गया था। बस हो गया। बता दें कि अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा श्वेता बच्चन के बेटे हैं। अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।

View post on Instagram


अमिताभ का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो 12 जून को अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो रिलीज हुई। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अमिताभ के रोल की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा वे अयान मुखर्जी की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ब्रहास्त्र में भी दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय भी हैं। इसके अलावा वे नागराज मंजुले की फिल्म झुंड में भी काम कर रहे हैं। वे इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में भी नजर आएंगे।