बॉलीवुड में सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने हमेशा से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर पुराने किस्से और कहानियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने हाल ही में सभी को एक साथ बर्थडे विश कर दिया।

मुंबई. बॉलीवुड में सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने हमेशा से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर पुराने किस्से और कहानियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने हाल ही में सभी को एक साथ बर्थडे विश कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने तर्क देते हुए लोगों को कह दिया कि ऐसा मौका 1000 साल में सिर्फ एक बार आता है। बिग बी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ बच्चन ने किया ये ट्वीट

दरअसल, पिछले कुछ समय से अमिताभ फेसबुक और ट्विटर पर अजीबोगरीब पोस्ट करते दिखे हैं। उनके लॉजिक को देखकर कई लोग मानने लगे हैं कि अमिताभ बच्चन व्हाटसप पर मिले फेक ज्ञान को ही असली मानकर उसे वह ट्विटर पर फैंस के साथ शेयर कर देते हैं। अब इस बार फिर वह लोगों के निशाने पर हैं। इस बार ट्वीट में अमिताभ ने लिखा है, 'सभी को जन्मदिन मुबारक। आज पूरी दुनिया एक उम्र की है। आज स्पेशल दिन है। 1000 साल में ऐसा मौका एक बार आता है।' इसके आगे उन्होंने बताया कि इसे कैलकुलेट कैसे करें। उन्होंने लिखा है, 'आप जिस साल पैदा हुए उसके साथ अभी आपकी जो उम्र है उसे जोड़ दीजिए। आप पाएंगे कि यह 2020 है।'

Scroll to load tweet…

आज पता चला व्हाटसअप का वाइस चांसलर कौन है- एक यूजर

अमिताभ के ट्वीट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, 'अगर 11 मुल्कों की पुलिस ने यह काम कर लिया होता तो आज यह दिन ना देखा पड़ता।' वहीं, दूसरे ने लिखा है, 'आपको इसके लिए 1000 साल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप इसे हर साल कर सकते हैं। प्लीज आप 2019 में वापस जाइए और इसे एक बार करके देखिए।' इसके साथ ही एक यूजर ने व्हाटसअप का तंज कसते हुए अमिताभ के लिए लिखा, 'आज पता चला कि व्हाटसअप यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर कौन है।' इसके अलावा कइयों ने तो उनसे व्हाटसअप और फेसबुक उनके फोन से डिलीट करने की अपील भी की। 

Scroll to load tweet…

पहले भी ट्वीट कर फंसे थे अमिताभ

बता दें, पिछली बार लगभग 2 बार अमिताभ बच्चन फेक न्यूज का शिकार हो चुके थे। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि कैसे जनता कर्फ्यू में बर्तन या तालियां बजाने से कैसे कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। इसके बाद अमिताभ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। बाद में अमिताभ बच्चन ने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया था।

इसके बाद उन्होंने एक और अजीब ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था कि मनुष्यों को मल-मूत्र पर कोरोना कई हफ्तों तक जिंदा रह सकता है और यह मक्खियों द्वारा फैलाया जा सकता है। बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अमिताभ के इस दावे को भी खारिज किया था।