माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ सुपरहिट फिल्म 'राजा' में दिखे एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) भले ही अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं। संजय कपूर अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में संजय कपूर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ सुपरहिट फिल्म 'राजा' में दिखे एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) भले ही अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं। संजय कपूर अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में संजय कपूर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए संजय कपूर ने लिखा- 19 महीने के बाद वेट ट्रेनिंग। संजय कपूर का वर्कआउट वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

एक शख्स ने संजय कपूर का वीडियो देख लिखा- नाइस भाईसाहब। वहीं एक और शख्स ने कहा- बोले तो झक्कास! एक अन्य यूजर ने संजय कपूर से पूछा- कितना वजन उठा लेते हैं सर? तो एक शख्स ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा- लुकिंग यंग एंड डैशिंग। बता दें कि संजय कपूर आखिरी बार फिल्म शॉर्ट फिल्म 'स्लीपिंग पार्टनर' में नजर आए थे। 

View post on Instagram

मॉडल महीप संधू से की है शादी : 
अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर ने पेशे से मॉडल रहीं महीप संधू (Maheep Sandhu) से शादी की है। पंजाबी मूल की महीप NRI हैं और वो लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया में रहीं। महीप ने 1994 में आए इला अरुण के म्यूजिक एलबम 'निगोड़ी कैसी जवानी है' में काम किया था। हालांकि इसके बाद भी उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिली। संजय के दो बच्चे बेटी शनाया (20) और बेटा जहान (17) हैं। शनाया भी फिल्मों में आने की तैयारी कर रही हैं, जबकि जहान अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आए संजय कपूर : 
संजय कपूर ने 'राजा', 'मोहब्बत', 'सिर्फ तुम', 'शक्ति: द पावर', 'कयामत' जैसी कई कामयाब फिल्में दीं। बतौर एक्टर उनकी आखिरी फिल्म 'कहीं है मेरा प्यार' थी। संजय का जादू जब फिल्मों में फीका होने लगा, तो उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर किस्मत आजमाई। संजय ने फिल्म 'तेवर' को प्रोड्यूस किया है, जिसमें उनके भतीजे अर्जुन कपूर ने काम किया है।