अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ ऑनस्क्रीन फाइट करते दिखाई देंगे। 'थार' मूवी का के ट्रेलर के साथ-साथ रिलीज डेट भी सामने आ चुका है। ट्रेलर में बाप-बेटे एक दूसरे के उपर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। 

मुंबई. बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर (Anil kapoor) एक बार फिर से पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाने आने वाले हैं। इस बार उनके साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हर्षवर्धन। जी, हां अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ऑनस्क्रीन पापा के संग जंग लड़ते दिखाई देंगे। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली 'थार' (Thar) मूवी का ट्रेलर आउट हो गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थार मूवी में अनिल कपूर पुलिसवाले की भूमिका में हैं। वहीं, हर्षवर्धन एक स्मगलर का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। ट्रेलर की शुरुआत रेगिस्तान में अनिल कपूर और सतीश कौशिक की मर्डर इन्वेस्टिगेशन से होती है। इसके बाद हर्षवर्धन की एंट्री होती है। जो गांव में जाता दिखाई देता है। वो एंटीक बिजनेसमैन है। वहीं, फातिमा एक राजस्थानी लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर में जहां अनिल कपूर क्रिमिनल को पकड़ने के लिए काफी दिमाग लगाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं हर्षवर्धन एंग्री यंग मैन की भूमिका में दिख रहे हैं। ट्रेलर देखकर फैंस मूवी देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

फिल्म में अनिल-हर्षवर्धन के अलावा ये हैं मुख्य किरदार

फिल्म 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। मूवी में हर्षवर्धन, अनिल कपूर, फातिमा सना शेख के अलावा सतीश कौशिक नजर आने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले 'एके बनाम एके' में हर्षवर्धन और अनिल कपूर की जोड़ी नजर आ चुकी हैं। हालांकि फिल्म को कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई थी। 

सोनम कपूर ने भी ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया

वहीं, सोनम कपूर (Sonam kapoor) ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर का वीडियो डालते हुए लिखा,'... यह फिल्म किसी बुरे इंसान के बारे में नहीं है। शायद इन सबके पीछे किसी अच्छे इंसान का हाथ है। या कौन जानता है? इन घटनाओं के पीछे हीरोइन हो? थार, 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।' बता दें सोनम अपने पापा अनिल कपूर और भाई हर्षवर्धन को बेहद प्यार करती है।

View post on Instagram

सोनम कपूर इन दिनों मुंबई में अपने मायके में हैं। वो मां बनने वाली हैं। पिछले महीने उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस से साझा की थी। इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरं शेयर कर रही हैं।

और पढ़ें:

टीवी एक्टर विवियन डीसेना फिर बनेंगे दूल्हा, मिस्र की लड़की संग करेंगे नए जीवन की शुरुआत

सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें, ब्लैक ड्रेस में बेहद हसीन लगी होने वाली मम्मी