सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में आज भी सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात को लेकर होती है, वो है उनकी शादी। हाल ही में अरबाज खान (Arbaaz Khan) के टॉक शो पिंच में अनिल कपूर (Anil Kapoor) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अनिल कपूर से कुछ सवाल किए, जिसमें सलमान की शादी को लेकर भी बात की।

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में आज भी सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात को लेकर होती है, वो है उनकी शादी। हर किसी शो में लोग अक्सर चर्चा करते मिल जाते हैं कि सलमान कब शादी कर रहे हैं। हालांकि, ये बात अब तक किसी को नहीं पता कि सलमान कब और किससे शादी करेंगे। हाल ही में अरबाज खान (Arbaaz Khan) के टॉक शो पिंच में अनिल कपूर (Anil Kapoor) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अनिल कपूर से कुछ सवाल किए, जिसमें सलमान की शादी को लेकर भी पूछा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरबाज ने अन‍िल कपूर से पूछा कि सलमान की शादी कब होगी? इस पर अन‍िल कपूर ने कहा- आप तो खुद सलमान के भाई हैं तो आप बताएंगे मुझे। घर पर बातचीत तो होती होगी। इसपर अरबाज कहते हैं- अरे थक गए हैं हम। इस पर अनिल कपूर ने कहा कि जब घर में डिस्कशन होता है लेकिन वो खुद ही जवाब नहीं देते तो मैं कैसे बता सकता हूं। शो में सलमान की शादी के अलावा अरबाज ने अन‍िल कपूर से उनकी जवानी का राज भी पूछा। इस पर अनिल कपूर ने कहा- बहुत दिया देने वाले ने तुझको, आंचल ही ना समाए तो क्या कीजिए। 

अनिल कपूर के लुक्स पर लोगों ने किए कमेंट्स: 
चैट शो 'पिंच 2' में अरबाज खान ने सेलिब्रिटी गेस्ट से सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर बात की। अनिल कपूर को उन्होंने वो कमेंट्स पढ़कर सुनाए जो ट्रोलर्स उनके लुक्स पर करते हैं। एक ट्रोलर ने अनिल के लुक को देखकर लिखा था, मुझे लगता है ये प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं। एक अन्य ट्रोलर ने लिखा था, मेरे ख्याल से ये (अनिल) सांप का खून पीते हैं।

आप अपने लिए 1 घंटा भी नहीं दे सकते तो फिर क्या: 
अनिल कपूर को इन कमेंट्स पर यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने अरबाज से कहा- ये सच है या फिर आप लोगों ने पैसे दे के लोगों से ये लिखवाया है। अरबाज ने कहा ये कमेंट्स सच हैं। इस पर अनिल कपूर ने कहा- मैंने जिंदगी में काफी कुछ अचीव किया है तो ये मुझे अच्छा दिखने में मदद करता है। हर कोई लाइफ में अप्स और डाउन से गुजरता है लेकिन मैं खुशनसीब हूं। मुझे लगता है कि हर एक के पास 24 घंटे ही होते हैं और अगर आप एक घंटे भी अपनी केयर के लिए नहीं दे सकते तो फिर क्या मतलब है?