फिल्म द कश्मीर फाइल्स की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने सुसाइड किया है। अनुपम खेर ने दुख जताते हुए ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर लीड रोल में है। फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

मुंबई. अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने सुसाइड कर लिया है। यह खबर जानकर अनुपम खेर दुखी हैं। उन्होंने सराहना की फोटो शेयर कर उन्हें याद किया है। अनुपम को सराहना की मौत की खबर फोन पर आए मैसेज से मिली। उन्होंने इस चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। खेर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। नोट के साथ उन्होंने सराहना के साथ शेयर की सुखद यादों के बारे में भी बताया। अनुपम ने लिखा- यह सरहना है। जब मैं देहरादून और मसूरी में फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तब वह कश्मीर फाइल्स की लाइन प्रोड्यूसर थीं। यूनिट ने उनका जन्मदिन पिछले साल 22 दिसंबर को लोकेशन पर मनाया था। शूटिंग के बाद वो लॉकडाउन के कारण अलीगढ़ में अपने होमटाउन चली गई थी। वह अपने काम में उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, मददगार और उत्कृष्ट थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


हिलाकर रख दिया- अनुपम
उन्होंने आगे लिखा- उसने मुझे मेरी मां के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का संदेश भेजा था। मैंने फोन कर उससे बात की थी और मां ने आशीर्वाद दिया था। वो बिल्कुल ठीक लग रही थी और आज मुझे उसके फोन से निधन का मैसेज मिला। जिसने मुझे हिलाकर रख दिया और मुझे बहुत दुखी किया। उसकी एकदम सुध बुध खोई हुई मां से बात की। उन्होंने लिखा- डिप्रेशन युवा पीढ़ी को काफी प्रभावित कर रहा है। मैं उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि उनकी मां और भाई इस नुकसान से निपट सकें। यह बहुत दुखद है!! ओम शांति।


15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि द कश्मीर फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर लीड रोल में है। फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।