बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में गिने जाने वाले अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह भी हैं। दोनों ही स्टार्स लंबे समय तक एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। उन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ही सेलेब्स नेशनल स्कूल और ड्रामा के स्टूडेंट रहे हैं और लंबे स्ट्रगल के बाद वो बॉलीवुड में अपनी जगह बना पाए हैं।

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में गिने जाने वाले अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह भी हैं। दोनों ही स्टार्स लंबे समय तक एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। उन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ही सेलेब्स नेशनल स्कूल और ड्रामा के स्टूडेंट रहे हैं और लंबे स्ट्रगल के बाद वो बॉलीवुड में अपनी जगह बना पाए हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच राजनैतिक विचारों का काफी मतभेद हो गया था, जिसमें दोनों ने ही एक-दूसरे को भला बुरा कहा था, लेकिन अब अनुपम खेर को इस बात का दुख है कि बरसों पुराना रिश्ता बिगड़ गया। इसलिए वो उन्हें एक बार फिर से गले लगाना चाहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नसीर के संबंध सुधारना चाहते हैं अनुपम 

दरअसल, हाल ही में अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में इस मामले को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो अब नसीर के साथ अपने संबंध सुधारना चाहते हैं। उनके पास नसीर के साथ गुजारा अच्छा वक्त ही बचा है। अनुपम ने कहा कि उन्होंने नसीर से काफी कुछ सीखा है, वह उनके सीनियर हैं और नसीर के खिलाफ उनके दिल में कुछ भी नहीं है। अनुपम ने कहा कि वो नसीर को गले लगाना चाहते हैं क्योंकि जिंदगी बहुत छोटी है और इसमें बातों को मन से लगाकर नहीं बैठ सकते हैं। अनुपम ने ये भी कहा कि नसीर ने उनके बारे में जो कुछ कहा और बदले में उन्होंने जो कुछ नसीर के बारे में कहा इसका उन्हें बेहद अफसोस है।

नसीरुद्दीन और अनुपम ने कहा था एक-दूसरे को बुरा-भला 

कुछ महीने पहले ही नसीर ने अनुपम द्वारा सीएए पर सरकार के समर्थन करने पर उन्हें जोकर और चापलूस कहा था। इसके बाद अनुपम ने भी जवाब में नसीर को एक कुंठित और नशेड़ी व्यक्ति कहा था। हालांकि, अब अनुपम आज नसीर से अपने संबंध खराब होने पर दुखी हैं। इस मामले को लेकर अनुपम का कहना है कि वैचारिक मतभेद केवल दो साथ काम करने वाले कलाकारों नहीं बल्कि आपके दोस्तों, रिश्तेदार सबके साथ हो जाता। आपके विचार अलग हो सकते हैं और यही जिंदगी की सच्चाई है।

खैर, अब देखना होगा कि नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के संबंधों में सुधार कब तक आता है, क्योंकि फैन्स निश्चित तौर पर इन दोनों ही कलाकारों को साथ में काम करते देखना चाहते होंगे। उम्मीद है यह जल्द ही होगा और दोनों फिर साथ में दिखेंगे।