भारत के वर्ल्डकप से बाहर होने के बाद से ही सोशल मीडिया में आने लगी थी कि टीम इंडिया में सब कुछ सही नहीं चल रहा था। कहा तो ये भी जा रहा था कि टीम इंडिया दो हिस्सों में बंट गई है। एक गुट विराट कोहली का तो एक रोहित शर्मा का। 

मुंबई:वर्ल्डकप खत्म होने के बाद खबर आई कि रोहित शर्मा ने पहले इंस्टाग्राम से विराट कोहली को अनफॉलो किया। इसके बाद उन्होंने अनुष्का शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया। दोनों क्रिकेटर्स के बीच वर्ल्डकप से पहले ही गहमागहमी चल रही थी। लेकिन किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा था। अब खुलकर सामने आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अनुष्का ने पोस्ट कर दिया जवाब 
मीडिया में इस अनबन की खबरें आ रही थी। इसी बीच अनुष्का ने एक पोस्ट किया। इसमें लिखा था कि 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कुछ भी नहीं कहा। सिर्फ सच ही है जो झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता।' इस स्टेटस को पढ़कर कयास लगाए गए कि अनुष्का ने रोहित शर्मा को ही जवाब दिया है।


अनुष्का नहीं करती रोहित को फॉलो
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा क्रिकेटर रोहित शर्मा को फॉलो करती हैं ना ही उनकी वाइफ राधिका सहजेद को। राधिका भी अनुष्का या विराट को इंस्टा पर फॉलो नहीं करती। हालांकि, रोहित द्वारा अनफॉलो किये जाने के बावजूद विराट अभी भी उन्हें फॉलो करते हैं। 

यहां से शुरू हुई थी लड़ाई 
गल्फ न्यूज में छपी खबर के मुताबिक, वर्ल्डकप में मिली हार के बाद टीम दो गुटों में बंट गई थी। रोहित शर्मा सिलेक्शन पैनल से संतुष्ट नहीं थे। उनके मुताबिक, अगर टीम का सलेक्शन सही तरह से किया जाता, तो भारत वर्ल्डकप जीत सकता था। वैसे कहा तो ये भी जा रहा है कि इन दिग्गजों के बीच अनबन वर्ल्डकप से पहले ही शुरू हो गई थी, जब रोहित शर्मा और शिखर धवन ने विराट कोहली से जुड़ी मैनेजमेन्ट कंपनी से खुद कर लिया था। हालांकि, वर्ल्डकप के काफी ज्यादा बढ़ गई थी।