बॉलीवुड से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। ये खबरें मानों थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बीते दो दिनों में इंडस्ट्री ने इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया, जिससे हर ओर शोक की लहर है।

मुंबई. बॉलीवुड से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। ये खबरें मानों थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बीते दो दिनों में इंडस्ट्री ने इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया, जिससे हर ओर शोक की लहर है। इसके बाद अब खबरों में बताया जा रहा है कि गायक अर्जुन कानूनगो के पिता का भी लीवर कैंसर के कारण निधन हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर सिंगर ने लिखी इमोशनल पोस्ट 

सिंगर अर्जुन कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने पिता को अंतिम विदाई दी है। अर्जुन कानूनगो ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है और लिखा है, 'जब तक हम दोबारा नहीं मिलते... तब तक आपकी आत्मा को शांति मिले।'

View post on Instagram

गौरतलब है कि अर्जुन कानूनगो ने बॉलीवुड को कई सारे सुपरहिट गाने दिए हैं, उन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इसके बाद अब वो बॉलीवुड में एक एक्टर के तौर पर कदम रखने जा रहे हैं। बीते दिनों ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अर्जुन कानूनगो को सलमान खान ने अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के लिए साइन किया है, इसमें वो अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस खबर पर अर्जुन कानूनगो ने पक्की मुहर लगाते हुए कहा था कि वो भाईजान के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। हालांकि, अब अर्जुन को एक कलाकार के तौर पर देखने के लिए उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकी। अर्जुन के पिता लीवर कैंसर की चौथी स्टेज पर थे, और आज उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।