हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो मलाइका को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस इस वीडियो को देखकर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ 'छईयां-छईयां' गर्ल मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ मालदीव में खूबसूरत वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान दोनों खुलकर अपने साथ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो मलाइका को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस इस वीडियो को देखकर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ 'छईयां-छईयां' गर्ल मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में देखा सकता है कि समु्द्र के किनारे रेत पर हार्ट का शेप बना हुआ है। जिसे लाइट्स से सजाया गया है। वहां टेबल-कुर्सियां लगी हैं। फिर मलाइका रेत के किनारे टहलती हुई और फिर हार्ट शेप के अंदर कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। वो पीले रंग के गाउन में दिखाई दे रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में हार्डी संधू का सॉन्ग "बिजली-बिजली" बज रहा होता है। 

लेडी लव को अर्जुन ले गए रोमांटिक डेट पर

वीडियो देखकर लगता है कि अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज रोमांटिक डिनर डेट पर लगे गए थे। इस वीडियो में वो नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि मलाइका को शूट वहीं कर रहे होते हैं। इस सरप्राइज को पाकर मलाइका बेहद खुश लग रही होती हैं। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'वो बहुत ही खूबसूरत हैं और उनसे बहुत ही अच्छी वाइब आती है।' इस वीडियो पर मलाइका ने रेड हार्ट का इमोटिकॉन बनाया है। 

View post on Instagram

फैंस कर रहे ट्रोल तो सेलेब्स बांध रहे प्रशंसा के पुल

इस वीडियो को देखकर बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने अर्जुन कपूर की साफ दिल का इंसान बताया। वहीं कुछ मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें आंटी की उपाधि दे रहे हैं। वहीं एक्टर सिकंदर खेर ने कमेंट में लिखा, 'उम्मीद है आप लोगों के पैरों में बिजली का झटका नहीं लगा होगा।'

कई साल से डेट कर रहे अर्जुन-मलाइका

बता दें कि हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ी थी। लेकिन उन्होंने रोमांटिक वेकेशन के जरिए इसे अफवाह बता दिया। दोनों एक दूसरे से कई सालों से डेट कर रहे हैं। अर्जुन ने 2019 में सोशल मीडिया पोस्ट पर ही अपनी रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा की थी।