बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में वैक्सीन की पहली डोल लगवाई। इस दौरान की एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में वैक्सीन की पहली डोल लगवाई। इस दौरान की एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई। इसमें वो मुंह पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। कोरोना का टीका लगवाने के बाद 72 साल की हेमा मालिनी ने ट्विटर पर फोटो शेयर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हेमा मालिनी ने फोटो के साथ लिखा कैप्शन

वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद हेमा मालिनी ने ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मैंने कूपर अस्पताल में लोगों के साथ कोरोना की वैक्सीन लगवाई।' बता दें कि बीते दिन एक्टर सैफ अली खान ने भी मुंबई में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। सैफ हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं।

Scroll to load tweet…

अब तक इतने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

सरकारी आंकड़ों की मानें तो भारत में 5 मार्च, 2021 को शाम 7 बजे तक 1 करोड़ 90 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इससे पहले गुरुवार को भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वहीं, बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम 40 प्रतिशत ज्यादा रहा। 

कोरोना वैक्सीन का डोज देने के मामले में भारत अब सिर्फ अमेरिका से पीछे है। वहीं, भारत में भी अब वैक्सीन का दूसरी डोज लगना शुरू हो चुका है। बता दें कि दुनिया में कोरोना वैक्सीन लगाने के मामवे में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे नंबर पर यूके है। 

शुक्रवार तक 1 करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोगों को दी गई वैक्सीन 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो शुक्रवार शाम 7 बजे तक कुल 1,90,40,175 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। इनमें 68,96,529 हेल्थकेयर वर्कर्स को पहली खुराक दी है। वहीं, 62,94,755 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज दी गई है। वहीं, 1,23,191 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराक दी गई है।