70 साल के मिथुन चक्रवर्ती (mithun chakraborty) की तबीयत अचानक शूटिंग के दौरान खराब हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो वे फिल्म द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के दौरान सेट पर ही गिर पड़े थे, जिसके बाद शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार फूड पॉइजनिंग की वजह से उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद उन्होंने सीक्वेंस पूरी की।डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म की शूटिंग नवंबर से ही मसूरी में चल रही है।

मुंबई. 70 साल के मिथुन चक्रवर्ती (mithun chakraborty) की तबीयत अचानक शूटिंग के दौरान खराब हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो वे फिल्म द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के दौरान सेट पर ही गिर पड़े थे, जिसके बाद शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार फूड पॉइजनिंग की वजह से उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद उन्होंने सीक्वेंस पूरी की। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग नवंबर से ही मसूरी में चल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बताया कि एक एक्शन सीन की शूटिंग चल रही थी, जो बड़े पैमाने पर की जा रही थी। शूटिंग का सीन मिथुन जी के किरदार के इर्द-गिर्द था। फूड पॉइजनिंग की वजह से उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद उन्होंने सीक्वेंस पूरी की। इतना ही नहीं विवेक ने मिथुन की तारीफ करते हुए कहा कि वे पिछले चार दशक से काम कर रहे हैं और ऐसा कभी नहीं हुआ कि वे सेट पर गिर गए हो।