61 साल के संजय दत्त की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको सांस देने में तकलीफ हो रही थी और उन्हें आनन-फानन में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया, इसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन स्वैब टेस्ट भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। फिलहाल संजय को नॉन-कोविड वार्ड में रखा गया है। यदि सब ठीक रहा तो रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लीलावती अस्पताल की ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें उन्होंने कहा है, "संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन वे मेडिकल ऑब्जरवेशन के लिए अब भी वहां भर्ती हैं। वे एकदम ठीक हैं।"

मुंबई. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिल रही है। हाल ही में आई खबर के मुताबिक 61 साल के संजय दत्त की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको सांस देने में तकलीफ हो रही थी और उन्हें आनन-फानन में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया, इसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन स्वैब टेस्ट भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। फिलहाल संजय को नॉन-कोविड वार्ड में रखा गया है। यदि सब ठीक रहा तो रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लीलावती अस्पताल की ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें उन्होंने कहा है, "संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन वे मेडिकल ऑब्जरवेशन के लिए अब भी वहां भर्ती हैं। वे एकदम ठीक हैं।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कई महीनों से अकेले रह रहे थे संजय
बता दें कि कोरोना के दौरान जब से लॉकडाउन लगा है उसे पहले से संजय की पत्नी और दोनों बच्चे दुबई चले गए थे। तभी से संजय अपने मुंबई वाले घर में अकेले रह रहे हैं। 10 दिन पहले ही संजय ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 


बर्थडे पर मिला था खास गिफ्ट
कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले संजय के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी अपकमिंग फिल्म केजीएफ -2 के मेकर्स ने उन्हें खास गिफ्ट दिया था। मोस्ट अवटेडेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' से संजय का खतरनाक विलेन 'अधीरा' का लुक रिलीज किया गया था। संजय ने फिल्म का फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा था- मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। मुझे इससे बेहतर बर्थडे गिफ्ट नहीं मिल सकता था। धन्यवाद पूरी टीम का।