विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। 'शोले' फिल्म के अलावा उन्हें 'अंदाज अपना अपना' में उनके कैरेक्टर के लिए भी जाना जाता है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर विजू खोटे का सोमवार 30 सितंबर को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। विजू लंबे समय से बीमार चल रहे थे उन्होंने अपने मुंबई के घर में आखिरी सांसें लीं। विजू खोटे के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिल्मी जगत के लोगों के साथ उनके तमाम फैन्स काफी दुखी हैं। विजू खोटे ने फिल्म 'शोले' में 'कालिया' का आइकॉनिक कैरेक्टर प्ले किया था। उनके इस किरदार को काफी सराहा गया था। उनका वो किरदार आज भी लोगों के जहन में जीवित है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1964 में की थी करियर की शुरूआत

विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। 'शोले' फिल्म के अलावा उन्हें 'अंदाज अपना अपना' में उनके कैरेक्टर के लिए भी जाना जाता है। विजू खोटे को 'गब्बर 'के साथ करीब 7 मिनट का सीन मिला था, जिससे उन्होंने तहलका मचा दिया था। 

विजू खोटे की आखिरी फिल्म कौन सी थी?

विजू खोटे की आखिरी फिल्म 'जाने क्यों दे यारो' थी, जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। विजू ने हिंदी और मराठी सिनेमा की तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया था।

Scroll to load tweet…