जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। वहां के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हाल ही में वहां पर महिलाओं ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

मुंबई. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। वहां के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हाल ही में वहां पर महिलाओं ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक 80 साल की महिला का गिरफ्तारी का वीडियो काफी सुर्खियों में है। इसे लेकर एक्ट्रे ऋचा चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और नाराजगी जताई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस ने ट्विटर पर जताई नाराजगी 

ऋचा चड्ढा ने कश्मीर में हुई महिला की गिरफ्तारी पर विरोध करते हुए ट्वीट किया, 'बुजुर्ग औरतों को हिरासत में ले लिया? खुद को बहादुर कहते हो? हिंदुस्तान में कहीं और कर सकते हो ऐसा? एक बुजुर्ग महिला को हिरासत में ले लिया गया, जो शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही थी। विश्व को और पूरे भारत को हम क्या संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं?' इसके साथ ही इनके ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर रखती हैं राय

ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे हमेशा समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। इसी के कारण कई बार उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ट्रोल भी किया जाता है। बहरहाल, एक्ट्रेस ने फिल्म 'ओए लक्की लक्की ओए' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कई मूवीज में काम किया, लेकिन उनके किरदार को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 1 और 2' में काफी सराहा गया। इसके बाद उन्हें 'फुकरे' के जरिए इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान मिली। इसके अलावा 2015 में आई फिल्म 'मसान' के जरिए उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि 'कान फिल्म फेस्टिवल' में भी खूब तारीफें बटोरी थीं। अब एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'पंगा' में नजर आने वाली हैं।