बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का रविवार को निधन हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसून जोशी की मां के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। 

मुंबई। बॉलीवुड जगत से एक बेहद दुखद खबर आ रही है। जाने-माने गीतकार प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) की मां सुषमा जोशी का निधन हो गया है। सुषमा जोशी ने रविवार को गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। इसके साथ ही फिल्म जगत में शोक की लहर छा गई है। प्रसून जोशी की फैमिली की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। जोशी परिवार की ओर से कहा गया- हमारी प्यारी माताजी सुषमा जोशी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। रविवार 24 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए प्रसून जोशी की मां के निधन पर दुख जताया है। धामी ने लिखा- केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) की माताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति।

Scroll to load tweet…

लेक्चरर थीं सुषमा जोशी : 
बता दें कि सुषमा जोशी पॉलिटिकल साइंस की लेक्चरर थीं। इसके साथ ही उन्होंने कई सालों तक ऑल इंडिया रेडियो में भी काम किया। इसके साथ ही वो क्लासिकल सिंगर भी थीं। प्रसून जोशी बॉलीवुड के जाने-माने गायक और सीबीएफसी के चेयरमैन हैं। प्रसून जोशी ने कई फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। इनमें मणिकर्णिका, नीरजा, सत्याग्रह, भाग मिल्खा भाग, आरक्षण, ब्रेक के बाद, सिकंदर, लंदन ड्रीम्स और गजनी जैसी फिल्मों के गाने लिखे हैं। प्रसून जोशी को 2007, 2008 और 2014 में फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। 

कई मशहूर गीत लिख चुके हैं प्रसून जोशी : 
बता दें कि प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) गीतकार होने के साथ ही स्क्रीनराइटर, लेखक और विज्ञापन गुरू भी हैं। उनका जन्म 16 सितंबर 1971 में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मोहल्ला स्यूनराकोट में हुआ था। बेहतरीन गीतों के लिए प्रसून जोशी को 2015 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मनित किया गया। आमिर खान की फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के फेमस गीत ‘तुझे सब है पता मेरी मां...’ के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि कोका कोला कंपनी की मशहूर टैगलाइन 'ठंडा मतलब कोका कोला' प्रसून जोशी ने ही बनाई है। 

ये भी देखें : 

स्वरा भास्कर की 'रसभरी' पर भड़के प्रसून जोशी, छोटी बच्ची का पुरुषों के सामने उत्तेजक डांस की निंदा की