कोरोना की वजह से महाराष्ट्र में हालात काफी खराब नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो अमिताभ बच्चन सहित उनके परिवार के 4 सदस्य कोरोना को मात भी दे चुके हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि बीएमसी ने लता मंगेशकर की बिल्डिंग को सील कर दिया है। खबरों की मानें तो इस मामले में लता मंगेशकर के परिवार ने स्टेटमेंट जारी किया है। लता मंगेशकर के परिवार ने स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें कहा है- 'हमारे पास कॉल्स की बाढ़ आ गई है, लोग पूछ रहे हैं कि प्रभु कुंज को सील किया गया है या नहीं। बिल्डिंग सोसायटी और बीएमसी ने महामारी के हालात और इसमें रह रहे सीनियर सीटीजन को देखते हुए इसे सील कर दिया है।'

मुंबई. देश में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के बीच कई सेलेब्रिटीज भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र में हालात काफी खराब नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो अमिताभ बच्चन सहित उनके परिवार के 4 सदस्य कोरोना को मात भी दे चुके हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि बीएमसी ने लता मंगेशकर की बिल्डिंग को सील कर दिया है। खबरों की मानें तो इस मामले में लता मंगेशकर के परिवार ने स्टेटमेंट जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को 
कोरोना काल में सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों पर है। ऐसे में लता मंगेशकर को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो इस मामले पर लता मंगेशकर के परिवार ने स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें कहा है- 'हमारे पास कॉल्स की बाढ़ आ गई है, लोग पूछ रहे हैं कि प्रभु कुंज को सील किया गया है या नहीं। बिल्डिंग सोसायटी और बीएमसी ने महामारी के हालात और इसमें रह रहे सीनियर सीटीजन को देखते हुए इसे सील कर दिया है।'


90 साल की है लता
बता दें कि 90 साल लता मंगेशकर इन दिनों अपने घर पर ही समय बिता रही हैं। वो इस दौरान अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने गणपति बप्पा की पूजा करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की थी।