बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ कोई ना कोई वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें फॉलो करना पसंद करते हैं।

मुंबई. बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ कोई ना कोई वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें फॉलो करना पसंद करते हैं। अब ऐसे में एक्ट्रेस ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने कंफर्ट फूड के बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं। फैंस से भी पूछा उनका कंफर्ट फूड...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वो वैनिटी वैन के अंदर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। उसमें मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप करता दिख रहा है। इसके बाद उनसे उनके कंफर्ट फूड के बारे में पूछा जाता है तो अजीब सा एक्सप्रेशन देते हुए बताती हैं, 'मुझे लगता है मेरा कंफर्ट फूड घर का बना साउथ इंडियन फूड-रसम और चावल है।' वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में फैंस से भी पूछा उनका 'कंफर्ट फूड?'

View post on Instagram

शादी के बाद पहली बार पति के स्क्रीन शेयर करेंगी दीपिका 

दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसमें रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं एक्ट्रेस उनकी पत्नी के भूमिका निभाते दिखाई देंगी। इसके अलावा दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: शादी के 17 साल बाद इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बताया 48 की उम्र में भी क्यों नहीं हैं एक भी बच्चे

यह भी पढ़ें: बेबस होने की वजह से बेटी राखी सावंत के लिए ये काम नहीं कर पाईं उनकी मां, अब तक है मलाल