लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच 84 साल के धर्मेंद्र अपनी फैमिली से मिलकर वापस अपने लोनावला वाले फॉर्महाउस पर लौट आए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें में अपने फॉर्महाउस पर जीप चलाते नजर आ रहे हैं।

मुंबई. सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच 84 साल के धर्मेंद्र अपनी फैमिली से मिलकर वापस अपने लोनावला वाले फॉर्महाउस पर लौट आए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें में अपने फॉर्महाउस पर जीप चलाते नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


फैमिली से मिलने गए थे
धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें वे खुद जीप चलाते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना वायरस अनलॉक 1 शुरू होने के बाद धर्मेंद्र फार्म हाउस से मुंबई स्थित अपने घर लौटे थे। कुछ दिन परिवार के साथ समय बिताने के बाद वे खुद जीप चलाकर फार्म हाउस लौट आए है। धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा- प्यारे दोस्तों, मैं अपने रियल घर लौट आया हूं... मुझे पता है आप मेरे लिए चिंतित थे... इसके लिए आप सभी को धन्यवाद और बहुत सारा प्यार... अपना ख्याल रखें...। 

लॉकडाउन लगने से पहले आ गए थे फॉर्महाउस
बता दें कि धर्मेंद्र जब मार्च में देशभर में लॉकडाउन की घोषणा हुई थी तो वे उससे पहले ही अपने फॉर्महाउस में रहने आ गए थे। उन्होंने यहां खेती की और तरह-तरह की सब्जियां उगाई। इस दौरान वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे। उन्होंने फॉर्महाउस से जुड़े कई वीडियोज और फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। इस दौरान उनके बेटे बॉबी का एक इंटरव्यू सामने आया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वे इस बात से बहुत खुश है कि उनके पापा ऐसे बुरे वक्त में फॉर्महाउस में रह रहे है और सुरक्षित है।