देश के रेल मंत्री भी रह चुके लालू इस वक्त चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। 

बलिया: अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित फिल्म अगले साल के शुरू में रूपहले पर्दे पर नजर आएगी। 'लालटेन' नामक इस भोजपुरी फिल्म में लालू का किरदार निभा रहे अभिनेता यश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि इस फिल्म में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं को रोचक और मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। लालटेन राजद का चुनाव निशान भी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फरवरी में रिलीज होगी फिल्म

कुमार ने बताया कि अभिनेत्री स्मृति सिन्हा इस फिल्म में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की भूमिका निभा रही हैं। इसका फिल्मांकन गुजरात और बिहार के विभिन्न हिस्सों में किया गया है। सुमन कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।

Scroll to load tweet…