जाने-माने फिल्म क्रिटिक राशिद ईरानी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। राशिद कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से लंबे समय से जूझ रहे थे। बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया है।

मुंबई. जाने-माने फिल्म क्रिटिक राशिद ईरानी (Rashid Irani) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। राशिद कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से लंबे समय से जूझ रहे थे। उनके दोस्त रफीक इलियास ने बताया कि दक्षिण मुंबई के पास धोबीतालाब में अपने घर में राशिद ने शायद 30 जुलाई को अंतिम सांस ली होगी। रफीक का कहना है कि शुक्रवार की सुबह नहाने के दौरान उनकी मौत हुई होगी क्योंकि उनकी बॉडी बाथरूम में पाई गई। उनका कहना है कि हम सब सोच रहे थे कि वे शायद शहर से बाहर हैं इसलिए हम उम्मीद कर रहे थे कि वे वापस आ जाएंगे लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो चिंता होने लगी और पुलिस को सूचना दी गई और फिर घर का दरवाजे को तोड़ा गया। इलियास की मानें तो राशिद ईरानी की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें पिछले साल कोरोना भी हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


मुंबई प्रेस क्लब ने भी ट्वीट कर राशिद ईरानी के निधन की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा- देश के जानेमाने फिल्म समीक्षकों में से राशिद ईरानी का घर पर ही 30 जुलाई को निधन हो गया। उन्हें 2-3 दिनों से नहीं देखा गया था। उनके दोस्तों, क्लब मेंबर्स और पुलिस द्वारा तलाशने के बाद उनके घर पर उनकी डेड बॉडी पाई गई। वे मुंबई प्रेस क्लब फिल्म सोसायटी के स्तंभों में से एक थे और क्लब के एक लीड मेंबर थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनके अंतिम संस्कार के बारे में जल्द ही बताया जाएगा।

Scroll to load tweet…


राशिद ईरानी के निधन बॉलीवुड में शोक की लहर है। करन जौहर ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले राशिद, मुझे हमारी सारी मुलाकात और बातचीत याद हैं। सिनेमा पर आपकी अंतर्दृष्टि हमेशा कीमती रहेगी।

Scroll to load tweet…


निर्माता-निर्देशक सुधीर मिश्रा ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट में लिखा- जब मैं 80 के दशक की शुरुआत में बॉम्बे आया, तो यह उस तरह का बॉम्बेइट था, जिसे मैं प्यार करने लगा था। सज्जन, दृढ़, चर्चा में खुद को रखते थे, लेकिन हमेशा सुनते भी थे। उनके सामने उनका शहर बदल गया। वो फेलिनी अमरकोर्ड के दादाजी की तरह थे, जो अपने ही घर के पास खो गया।