कोरोना वायरस से दुनिया जूझ रही है। इस महामारी से लड़ने के लिए सरकार लोगों से फंड इकट्ठा कर रही है। तमाम स्टार्स ने सरकार और लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और काफी डोनेशन भी दिया। 

मुंबई. कोरोना वायरस से दुनिया जूझ रही है। इस महामारी से लड़ने के लिए सरकार लोगों से फंड इकट्ठा कर रही है। तमाम स्टार्स ने सरकार और लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और काफी डोनेशन भी दिया। इस बीच फिल्ममेकर सुभाष घई ने पीएम मोदी से सवाल किया और ट्वीट में मंदिरों से सोना दान करने की अपील की। उन्होनें सभी मंदिरों से लोगों की मदद की गुहार लगाई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुभाष घई ने किया ये ट्वीट

फिल्‍ममेकर ने ट्वीट किया, 'क्‍या हमारे भगवानों के मंदिरों के पास पहुंचने का यह सही समय नहीं है? बड़े गोल्‍ड रिजर्व वाले सभी संपन्न मंदिरों को सरकार को सरेंडर करना चाहिए और 90% गोल्‍ड को लोगों की मदद के लिए डोनेट करना चाहिए। उन्‍हें यह सब सिर्फ भगवान के ही नाम पर लोगों से मिला है ना?'

Scroll to load tweet…

ऐसा है लोगों का रिएक्शन 

सुभाष घई के ट्वीट को देखने के बाद लोग इस ट्वीट का समर्थन कर रहे हैं। लोग चर्च और मस्जिदों से भी इसमें शामिल होने को कह रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो ट्वीट को लेकर घई पर ही निशाना साध रहे हैं। हाल ही में सुभाष घई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे लॉकडाउन की वजह से फिल्म इंडस्ट्री का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा था, हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि आर्थिक रूप से लॉकडाउन ने इंडस्ट्री को प्रभावित किया है। वहीं, कुछ ट्रेड एनालिस्ट का मानना था कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का अब तक 2500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। 

सिनेमा के दोबारा खुलने का इंतजार

सुभाष घई ने आगे कहा था कि यह पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका था लेकिन इससे सभी साथ मिलकर लड़ेंगे। मेकर्स सिनेमा के दोबारा खुलने का इंतजार कर रहे हैं और वे फिर से फिल्‍म रिलीज करने के लिए भी तैयार हैं।