देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के बीच भी लोगों और स्टार्स के बीच इसका उत्साह फीका नहीं पड़ा है। सेलेब्स अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने समेत कई सेलेब्स ने फैंस को गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं दी।

मुंबई. देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के बीच भी लोगों और स्टार्स के बीच इसका उत्साह फीका नहीं पड़ा है। सेलेब्स अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने समेत कई सेलेब्स ने फैंस को गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं दी। बिग बी ने फैंस को शुभकामनाएं देने के साथ ही लालबाग के राजा की फोटो शेयर की है और फैंस को शुभकामनाएं दी है। 

अमिताभ ने शेयर की लालबाग के राजा की फोटो 

अमिताभ बच्चन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर सोशल मीडिया पर 'बप्पा' की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लालबाग के राजा की थ्रोबैक तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया। इस पोस्ट के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, 'गणपति बप्पा मोरया।'

View post on Instagram

अक्षय कुमार ने फैंस को दी ये खास सलाह

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक मैसेज के साथ फैंस को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा है, 'गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें, घरों में लोगों को दावत ना दें। विघ्नहर्ता हम सब की परेशानी दूर करेंगे।'

Scroll to load tweet…

करण जौहर ने भी गणेश चुतर्थी की शुभकामनाएं दी।

View post on Instagram

वहीं, शिल्पा शेट्टी हर साल की तरह इस साल भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आई हैं। इस साल की पूजा की उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

View post on Instagram

'धक-धक गर्ल' कही जाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बप्पा के त्योहार की बधाई दी।

View post on Instagram

तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान साथ में एकता कपूर भी नजर आईं।

करिश्मा तन्ना ने घर में बप्पा का मंदिर सजाया है और इस फोटो को शेयर करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी है। 

View post on Instagram

करीना कपूर ने अपने 3 साल के लाडले बेटे तैमूर अली खान की फोटो शेयर की है। इसमें तैमूर ने गणेश भगवान की प्रतिमा बनाई है। बेटे की फोटो शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस को शुभकामनाएं दी है। 

View post on Instagram

अनुपम खेर ने लिखी पोस्ट

अनुपम खेर लिखते हैं, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु से आपके और आपके परिवार के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की कामना करता हूं। गणपति बप्पा मोरया !! #HappyGaneshChaturthi

View post on Instagram
View post on Instagram