गणेश विसर्जन डेढ़ दिन, 5 दिन, 7 दिन और 11वें दिन किया जाने का रीवाज माना जाता है। ऐसे में कुछ लोगों ने तो डेढ़ दिन में गणपति की मूर्ति का विसर्जन कर दिया है। 

मुंबई. बॉलीवुड में गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। सोमवार को शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा का स्वागत धूम-धाम के साथ किया गया था। अब बप्पा की विदाई भी एक्ट्रेस ने बड़े ही जोर-शोर के साथ की। गणेश उत्सव की सिनेमा जगत में हमेशा से ही काफी चकाचौंध रही है। शिल्पा इस उत्सव को पिछले करीब 10 साल से मना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गणपति का विसर्जन करते समय एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे पति राज कुंद्रा संग जमकर नाच रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो के साथ लिखा कैप्शन

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, 'बप्पा को अलविदा कहना बेहद ही मुश्किल होता है। हमारे गन्नु राजा जा रहे हैं। हम उन्हें वादे के साथ अलविदा कर रहे हैं और इसी तरह फिर से अगले साल वापस आएंगे। गणपति बप्पा... मोरया! पुडचया वर्षी लवकर या!' बहरहाल, गणपति विसर्जन के मौके पर एक्ट्रेस की बहन शमिता शेट्टी भी मौजूद थीं। बता दें, शिल्पा शेट्टी हमेशा से ही इको फ्रेंडली त्योहार मनाती हैं। इसलिए उन्होंने मिट्टी की मूर्ति का विसर्जन पानी की टंकी में किया। 

View post on Instagram

इस दिन किया जाता है गणपति का विसर्जन

सोमवार 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरे देश में गणपति को घर लाकर स्थापित किया गया। इसके साथ ही गणेश प्रतिमाओं को सार्वजनिक स्‍थलों पर भी मंडप बना कर स्‍थापित किया जाता है। हालांकि, गणेश विसर्जन डेढ़ दिन, 5 दिन, 7 दिन और 11वें दिन किया जाने का रीवाज माना जाता है। ऐसे में कुछ लोगों ने तो डेढ़ दिन में गणपति की मूर्ति का विसर्जन कर दिया है।